Shopify Flow

सब कुछ ऑटोमेट करें और बिज़नेस पर वापस लौटें

कस्टम वर्कफ़्लो बनाएं, अपने मौजूदा ऐप से ज़्यादा फ़ायदा लें और बिज़नेस को तेज़ी से बढ़ता हुआ देखें।

क्या आपके पास Shopify स्टोर नहीं है? मुफ़्त में शुरू करें

तीन अलग-अलग तरह के वर्कफ़्लो दिखाए गए हैं: एक "scheduled to run" (चलाने के लिए शेड्यूल्ड) वर्कफ़्लो है, और दो "start when" (शुरू होने पर) वर्कफ़्लो हैं।
"इन्वेंटरी की मात्रा बदल गई" ट्रिगर का इस्तेमाल करके एक वर्कफ़्लो बनना शुरू होता है और वर्कफ़्लो आगे बढ़ने पर कई कंडीशन और एक्शन अपडेट होते हैं।

नो‑कोड बिल्डिंग ब्लॉक की मदद से कस्टम ई-कॉमर्स ऑटोमेशन बनाएं

आसान ट्रिगर, कंडीशन, और एक्शन ब्लॉक की मदद से, कोई भी बड़ी आसानी से वर्कफ़्लो बना सकता है।

आपकी ज़रूरत के हिसाब से समाधान। असीमित क्षमता।

आसान ऑपरेशनों से लेकर आपके ऐप से जुड़ने वाले मल्टी-स्टेप वर्कफ़्लो तक, Flow आपको बार-बार होने वाले कामों को ऑटोमेट करने की सुविधा देता है, ताकि आप अपने बिज़नेस पर पूरा ध्यान दे सकें।

इन्वेंटरी प्रबंधन

स्टॉक में नहीं होने पर अपनी साइट से प्रोडक्ट को छिपाएं, स्टॉक कम होने पर तुरंत सप्लाई को फिर से ऑर्डर करें और इसके अलावा और भी बहुत कुछ करें।

इन्वेंटरी प्रबंधन की प्लेबुक पढ़ें 

धोखाधड़ी की रोकथाम

एक ऐसा वर्कफ़्लो सेट अप करें जो आपके लिए उच्च जोखिम वाले ऑर्डर को फ़्लैग करे, ताकि आपको मैन्युअल रूप से हर एक ऑर्डर की जांच न करनी पड़े।

धोखाधड़ी की रोकथाम वाली प्लेबुक पढ़ें 

लॉयल्टी और ग्राहक प्रतिधारण

कुल ख़र्च, कुल ऑर्डर, सब्सक्रिप्शन जैसे पैरामीटर के आधार पर ग्राहकों को पहचानें, ट्रैक करें और उन्हें इनाम दें।

लॉयल्टी और ग्राहक प्रतिधारण वाली प्लेबुक पढ़ें 

फ़ुलफ़िलमेंट प्रबंधन

ऑर्डर का अपने आप रिव्यू करें और पहले से तय कंडीशन के आधार पर, उन्हें या तो रोक कर (on hold) रखें या फ़ुलफ़िलमेंट के लिए रिलीज़ करें। इसके अलावा और भी बहुत कुछ।

फ़ुलफ़िलमेंट प्रबंधन की प्लेबुक पढ़ें 
एडमिन व्यू से "टेम्पलेट" मॉड्यूल, जो Flow टेम्पलेट की सभी उपलब्ध कैटेगरी दिखाता है।

इस्तेमाल के लिए तैयार, प्लग-एंड-प्ले टेम्पलेट

आपके बिज़नेस को ज़्यादा कुशलता से चलाने में मदद करने के लिए, हमने पहले से बने हुए, नो-कोड टेम्पलेट बनाए हैं, जो आपके रोज़मर्रा के सबसे ज़्यादा समय लेने वाले कामों को जल्दी ऑटोमेट करना शुरू करने में आपकी मदद कर सकते हैं।

आपके समय के हिसाब से शेड्यूल किया गया

वर्कफ़्लो चलाने (run) के लिए अब आपको किसी ईवेंट के होने का इंतज़ार करने की ज़रूरत नहीं है—शेड्यूल किए गए ऑटोमेशन के साथ आप चुन सकते हैं कि डेटा कब निकालना है और रिपोर्ट कब चलानी है। इससे Flow के अंदर संभावनाओं की एक पूरी नई दुनिया खुल जाती है।
"इन्वेंटरी की मात्रा बदल गई" ट्रिगर का इस्तेमाल करके एक वर्कफ़्लो बनना शुरू होता है और वर्कफ़्लो आगे बढ़ने पर कई कंडीशन और एक्शन अपडेट होते हैं।

हमेशा एक्टिव, ताकि आपको न रहना पड़े

Flow, ब्लैक फ्राइडे साइबर सोमवार जैसी भारी सेल के दौरान आने वाले दबाव को आसानी से संभालता है। साथ ही, उन मैन्युअल कामों का भी ध्यान रखता है जिन्हें भूल जाने की संभावना ज़्यादा होती है, ताकि आप ज़्यादा ज़रूरी चीज़ों पर ध्यान दे सकें।
एक महिला सिलाई मशीन पर बैठकर कपड़े पर काम कर रही है। उसकी तस्वीर के आगे और पीछे, हम वर्कफ़्लो के चलते हुए आइकन देख सकते हैं।

562 मिलियन

ब्लैक फ्राइडे साइबर सोमवार के दौरान चले वर्कफ़्लो

1 बिलियन+

हर महीने ऑटोमेट किए गए फ़ैसले

22 हज़ार

Flow द्वारा पूरे किए गए यूनीक काम

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ई-कॉमर्स ऑटोमेशन क्या है?

ई-कॉमर्स ऑटोमेशन एक ऐसा सॉफ़्टवेयर है जो आपके बिज़नेस के कामों, प्रक्रियाओं या कैम्पेन को ऐसे ऑटोमेशन में बदलता है, जो ज़रूरत पड़ने पर समझदारी से ठीक उसी समय काम करते हैं। इस तरह बिज़नेस अपने सीमित संसाधनों के साथ भी ज़्यादा काम कर सकते हैं।

मुझे ई-कॉमर्स ऑटोमेशन की ज़रूरत क्यों है?

समस्या बहुत आसान है: जैसे-जैसे बिज़नेस का स्केल (scale) बढ़ता है, मांगें, मुश्किलें और बार-बार होने वाले काम बढ़ने लगते हैं। जो सिस्टम पहले काम करते थे, वे अब कमज़ोर और अक्षम हो जाते हैं। ऐसे में कंपनियां ज़्यादा समय लेने वाले जुगाड़ों (workarounds) का सहारा लेती हैं—ज़रूरी कामों के लिए जो समय इस्तेमाल किया जा सकता था, उसे फौरी कामों पर गँवा दिया जाता है, भले ही उसमें सिर्फ़ बटन दबाना ही शामिल हो। या फिर कंपनियां नई भर्तियाँ करती हैं। लेकिन, अफ़सोस की बात है कि इंसानों की काम करने की एक सीमा होती है और उन्हें स्केल नहीं किया जा सकता। पर इससे लोगों की अहमियत कम नहीं होती—बल्कि और बढ़ जाती है। लोग आपका सबसे शक्तिशाली संसाधन हैं, ख़ासकर मुख्य गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित करने की उनकी क्षमता, न कि उन कामों पर जो एक वर्कफ़्लो कर सकता है।

वर्कफ़्लो ऑटोमेशन के कुछ उदाहरण क्या हैं?

ई-कॉमर्स ऑटोमेशन के कई अलग-अलग रूप हो सकते हैं, जैसे सेगमेंटेशन और मार्केटिंग के लिए ग्राहकों को टैग करना, स्टॉक कम होने या स्टॉक में नहीं होने पर प्रोडक्ट को छिपाना और फिर से ऑर्डर करने की प्रोसेस शुरू करना, या उच्च जोखिम वाले ऑर्डर को ट्रैक करना और उन्हें रोकना। हर वर्कफ़्लो का लक्ष्य एक ही होता है: मर्चेंट को ऐसे वर्कफ़्लो बनाने की सुविधा देना, जो उनके बिज़नेस को आगे बढ़ाने के लिए ज़रूरी हैं।

यहाँ इसके कुछ सबसे लोकप्रिय उदाहरण दिए गए हैं:

  • इन्वेंटरी प्रबंधन: आउट-ऑफ़-स्टॉक प्रोडक्ट को अनपब्लिश करें और अपनी मार्केटिंग टीम को एक Slack मैसेज या ईमेल भेजें ताकि वे विज्ञापन को रोक सकें
  • धोखाधड़ी की रोकथाम: $5000 से ज़्यादा के ऑर्डर को फ़ुलफ़िलमेंट से पहले रिव्यू करने के लिए एक ईमेल भेजें, क्योंकि यह स्टोर के लिए असामान्य है
  • प्रोडक्ट रिव्यू: जब कोई नकारात्मक रिव्यू पोस्ट किया जाए, तो अपने-आप एक ग्राहक सहायता टिकट बनाएँ और एक Slack मैसेज भेजें
  • लॉयल्टी: किसी ग्राहक के दूसरी बार खरीदारी करने पर उसे लॉयल्टी पॉइंट दें और धन्यवाद का SMS भेजें

Flow पर वर्कफ़्लो ऑटोमेशन कैसे काम करता है?

Flow एक आसान, नो-कोड "ट्रिगर, कंडीशन, और एक्शन" फ़ॉर्मैट पर आधारित है। मुख्य तौर पर, "ट्रिगर" वह ईवेंट होता है जिस पर Flow नज़र रखता है और जो एक ऑटोमेशन को शुरू करता है, उसके बाद एक "कंडीशन" का पूरा होना ज़रूरी होता है, और "एक्शन" वह काम है जो कंडीशन पूरी होने पर किया जाता है।

यहाँ बताया गया है कि यह किसी ऐसे वर्कफ़्लो के लिए कैसा दिख सकता है, जो अपने आप ग्राहक को आपके लॉयल्टी प्रोग्राम में जोड़ता है:

  • ट्रिगर: एक ऑर्डर दिया गया है।
  • कंडीशन: ऑर्डर का कुल मूल्य $500 या उससे ज़्यादा होना चाहिए।
  • एक्शन: सिस्टम में ग्राहक को VIP के तौर पर टैग कर दिया जाता है।

मैं ई-कॉमर्स वर्कफ़्लो को ऑटोमेट करना कैसे शुरू करूँ?

यह बहुत आसान है। हमारे ऐप स्टोर में जाकर Flow डाउनलोड करके शुरुआत करें। इसके बाद, बिज़नेस में अक्सर किए जाने वाले ऐसे दर्जनों कामों को ऑटोमेट करने के लिए डिज़ाइन किए गए हमारे किसी एक (या कई) प्री-बिल्ट टेम्पलेट का इस्तेमाल शुरू करें। या फिर, हमारा नो-कोड "ट्रिगर, कंडीशन, और एक्शन" वर्कफ़्लो क्रिएटर इस्तेमाल करके, अपने बिज़नेस की ख़ास समस्याओं को हल करने के लिए अपने ख़ुद के कस्टम वर्कफ़्लो बनाना शुरू करें।

क्या Flow अंग्रेज़ी के अलावा किसी और भाषा में उपलब्ध है?

फ़िलहाल Flow प्लेटफ़ॉर्म सिर्फ़ अंग्रेज़ी में ही उपलब्ध है।

आज ही Flow पाएं और अपने बिज़नेस को बढ़ाने के लिए ज़रूरी कस्टम ऑटोमेशन बनाना शुरू करें

Shopify Flow उन सभी देशों के बिज़नेस के लिए उपलब्ध है जिनके पास Basic, Grow, Advanced, और Shopify Plus प्लान हैं। Flow सिर्फ़ अंग्रेज़ी में उपलब्ध है।