कृपया ध्यान दें: कुछ लिंक्स में जानकारी अंग्रेज़ी में हो सकती है।
आज हम खरीदार और विक्रेता के बीच की दूरी को कम करने की दिशा में एक अहम कदम उठा रहे हैं, ताकि सभी के लिए कॉमर्स को बेहतर बनाया जा सके।
मिलिए Shop (शॉपिफाई शॉप) से, एक डिजिटल शॉपिंग असिस्टेंट ऐप। यह ऐप Arrive (अराइव) और Shop Pay (पहले Shopify Pay) के बेहतरीन फीचर्स का कमाल का कॉम्बिनेशन है। इसके ज़रिए ग्राहक:
- फटाफट चेकआउट कर सकते हैं
- अपने ऑर्डर और शिपमेंट डिटेल्स को ट्रैक कर सकते हैं
- अपने पसंदीदा ब्रांड्स को दोबारा डिस्कवर कर सकते हैं
Shop (शॉपिफाई शॉप) ऐप ग्राहकों के लिए खरीदारी को आसान बनाकर ज़्यादा बिक्री करने में बिज़नस की मदद करता है। प्रोडक्ट की खोज से लेकर पैकेज डिलीवरी तक, Shop (शॉपिफाई शॉप) हर छोटी-छोटी ज़रूरत का ख्याल रखता है और ऑनलाइन शॉपिंग को आपके ग्राहकों के लिए ज़्यादा पर्सनल और आसान बना देता है।
Shopify पर सबसे तेज़ चेकआउट एक्सपीरियंस से ज़्यादा ग्राहक जोड़ें
चेकआउट प्रक्रिया बहुत लंबी या जटिल होने की वजह से दुनिया भर न जाने कितने ऑनलाइन खरीदार अपना कार्ट ऐसे का ऐसा छोड़कर चले जाते हैं। एक तेज़ और सहज चेकआउट एक्सपीरियंस हर उस बिक्री को बचा लेता है, जो उसकी गैरमौजूदगी में आपकी हाथ से निकल सकती है।
इसीलिए Shop के ज़रिए की जाने वाली हर एक खरीदारी Shop Pay (शॉपिफाई शॉप पे) से चलती है, जो हमारा सबसे तेज़ चेकआउट एक्सपीरियंस है। हमने देखा है कि Shop Pay (शॉपिफाई शॉप पे) सक्रिय करने वाले बिज़नस के लिए लौटने वाले ग्राहकों का कन्वर्ज़न रेट 18% तक बेहतर हुआ है।

Shop (शॉपिफाई शॉप) आपके स्टोर के चेकआउट में ये बड़े सुधार ले आता है, वह भी बिना आपके स्टोरफ्रंट में कोई बदलाव किए। Shop Pay (शॉपिफाई शॉप पे) सक्रिय करते ही accelerated checkout (एक्सेलरेटेड चेकआउट) का विकल्प आपके सभी ग्राहकों के लिए उपलब्ध हो जाता है।
आपके स्टोर पर या फिर किसी भी Shop Pay (शॉपिफाई शॉप पे) सक्षम Shopify स्टोर पर जब ग्राहक अपनी पहली खरीदारी पूरी करते हैं, तो उन्हें Shop Pay में पेमेंट डिटेल्स सेव करने का विकल्प दिख जाता है। भविष्य में की जाने वाली खरीद के दौरान जिन ग्राहकों ने पहले से जानकारी सेव की हुई है, उन्हें Shop Pay (शॉपिफाई शॉप पे) से चेकआउट का विकल्प तुरंत दिखाई दे जाता है। और Shop (शॉपिफाई शॉप) डाउनलोड कर लेने के बाद, ग्राहकों को आपके बिज़नेस के साथ उनकी हिस्ट्री के आधार पर व्यक्तिगत प्रोडक्ट सुझाव भी मिल जाते हैं।
इन-ऐप प्रोडक्ट सुझावों से ग्राहकों को जल्दी वापस लाएं
पिछले कुछ वर्षों में नए ग्राहक जोड़ने की लागत काफी बढ़ गई है। इसलिए, बार-बार की जाने वाली खरीदारी से अक्सर बिज़नेस अच्छा-खासा मुनाफा कमा सकते हैं। Shop (शॉपिफाई शॉप) से स्वतंत्र बिज़नेस को एक नया चैनल मिलता है। यहां उनके मौजूदा ग्राहकों को अपनी मौजूदा शॉपिंग वाली जगह - यानी कि अपने फ़ोन - से अपने आप ही प्रोडक्ट्स के सुझाव मिल जाते हैं।
इन-ऐप सुझावों के कुछ फायदे:
- इनके ज़रिए Shop (शॉपिफाई शॉप) आपके ब्रांड को दोबारा खोजने में मदद करता है।
- ये सुझाव ग्राहकों को आपके स्टोर पर वापस ले आते हैं।
- उपयोगकर्ता का Shops (शॉप्स) टैब एक व्यक्तिगत शॉपिंग फीड की तरह काम करता है, जिसमें उसकी खरीद हिस्ट्री और Shop (शॉपिफाई शॉप) पर फॉलो किए गए ब्रांड्स के आधार पर प्रोडक्ट सुझाव, खास डील्स, और नए आइटम दिखाए जाते हैं।
ग्राहकों को एक ही ऐप में अपने पसंदीदा ब्रांड्स तक आसान पहुंच मिल जाती है, जबकि बिना कोई अतिरिक्त मेहनत किए बिज़नेस ग्राहकों को याद रह जाते हैं। और Shop Pay (शॉपिफाई शॉप पे) से होने वाले तेज़तर्रार चेकआउट की बदौलत आपके सबसे वफादार ग्राहक आपके स्टोर से आसानी से दोबारा ऑर्डर कर सकते हैं।
ग्राहकों के लिए एक साथी की तरह काम करते हुए Shop (शॉपिफाई शॉप) यह सुनिश्चित करता है कि उनका पूरा खरीदारी अनुभव शानदार रहे। और सोने पे सुहागा, भावी ग्राहकों का पहला ऑर्डर आने से पहले ही Shop (शॉपिफाई शॉप) उनका भरोसा जीतने में आपकी मदद कर पाता है।
खरीदारों के लिए आपके स्थानीय बिज़नेस को ढूंढना और सपोर्ट करना आसान बनाएँ
हाल के समय में छोटे-छोटे बिज़नेस पर भारी दबाव पड़ा है। ये बिज़नस अर्थव्यवस्था और अपने स्थानीय समुदायों की रीढ़ होते हैं। इसका एक और नुकसान यह है कि ग्राहकों को यह भी नहीं पता होता कि बिज़नेस खुले हैं या नहीं, और उनके ऑर्डर समय पर पहुंचेगा या नहीं।
Shop (शॉपिफाई शॉप) छोटे बिज़नेस की कई तरह से मदद करता है:
- यह ग्राहकों को दिखाता है कि आपका बिज़नेस उनके पास है या नहीं
- क्या आप इन-स्टोर या कर्बसाइड पिकअप (कुछ देशों में उपलब्ध) की सुविधा देते हैं या नहीं।
अब ग्राहक अपने आस-पास के बिज़नेस खोज सकते हैं और अगर वे डिलीवरी का इंतज़ार न करना चाहें, तो वे लोकल पिकअप भी चुन सकते हैं।

Shop Facts (शॉपिफाई शॉप फैक्ट्स) फीचर के ज़रिए Shop (शॉपिफाई शॉप) खरीदारों का भरोसा भी जगता है। Shop (शॉपिफाई शॉप) ऐप में जहाँ भी कोई बिज़नेस दिखता है, इस फीचर से वहाँ भरोसे के ज़रूरी सिग्नल हाईलाइट हो जाते हैं। बिना किसी अतिरिक्त कोशिश के ग्राहकों को पता चल जाता है कि आपका बिज़नेस अभी भी सक्रिय है और ऑर्डर जल्दी भेज रहा है।
यहाँ कोई सेटिंग बदलने की ज़रूरत नहीं होती: Shop Facts (शॉपिफाई शॉप फैक्ट्स) अपने आप ही ग्राहकों के भरोसे को पुख्ता करने वाली जानकारी दिखा देते हैं। और ऑर्डर के आपके हाथ से निकलकर ग्राहक की तरफ रवाना होते ही Shop (शॉपिफाई शॉप) पारदर्शी ऑर्डर और शिपमेंट जानकारी देकर उस भरोसे को बनाए रखता है।
सपोर्ट टिकट कम करके मन का सुकून पाएँ
ग्राहक यह जानना चाहते हैं कि उन्होंने जो प्रोडक्ट खरीदा है, वह उन तक पहुँचेगा भी या नहीं, लेकिन ऑर्डर ट्रैक करना अक्सर सरदर्द बन जाता है। ईमेल इनबॉक्स अक्सर भरे रहते हैं और बिज़नेस कई तरह के कैरियर्स का इस्तेमाल करते हैं। इन्हीं वजहों के चलते ग्राहकों के लिए अपने सभी मौजूदा ऑर्डर्स के अपने डिलीवरी स्टेटस का सही-सही अंदाज़ा नहीं लग पाता।
Shop (शॉपिफाई शॉप) पर ग्राहकों को एक ही जगह से, सभी ऑनलाइन स्टोर्स पर किए गए हर ऑर्डर की समय रहते सही जानकारी मिल जाती है। ग्राहक के ईमेल से कनेक्ट होकर Shop (शॉपिफाई शॉप) उनके ऑर्डर को अपने आप ट्रैक करता है, ताकि उन्हें ऑर्डर नंबर या ट्रैकिंग जानकारी के लिए बार-बार इनबॉक्स में खोजबीन न करनी पड़े।

Shop (शॉपिफाई शॉप) के live map view (लाइव मैप व्यू) और rich notifications (रिच नोटिफिकेशन्स), यानी डिटेल्ड अपडेट, के ज़रिए ग्राहकों को यह भी पूरी तरह पता रहता है कि उनका शिपमेंट कब आएगा। हर कदम पर सही उम्मीदें बनाए रखकर Shop (शॉपिफाई शॉप) ग्राहकों को टेंशन फ्री कर देता है।
बिज़नेस के लिए खास तौर यह फायदे का सौदा होता है कि अगर ग्राहक अपने Shop (शॉपिफाई शॉप) ऐप से ही "मेरा ऑर्डर कहाँ है?" का जवाब मिल जाए, तो आपको सपोर्ट टिकट आने की संभावना काफी कम हो जाती है। और अगर उन्हें किसी मदद के सिलसिले में संपर्क करना भी पड़े, तो Shop (शॉपिफाई शॉप) में अपनी रसीद और ऑर्डर की जानकारी उन्हें तुरंत दिखाई दे सकती है, जिससे बार-बार के सवाल-जवाब कम हो जाते हैं और सपोर्ट बातचीत कहीं ज़्यादा फायदेमंद (और मज़ेदार) हो जाती है।
हम खरीदारी का एक बिल्कुल नया तरीका बना रहे हैं
Shop (शॉपिफाई शॉप) स्वतंत्र बिज़नेस के लिए समान अवसर बनाने वाला डिजिटल शॉपिंग असिस्टेंट है। आपके या आपके ग्राहकों के लिए यह बिना किसी अतिरिक्त लागत के उपलब्ध होता है।
यह Shop (शॉपिफाई शॉप) आपको बहुत अच्छी लगेगी, लेकिन यह तो सिर्फ शुरुआत है। कार्ट-से-घर तक और प्रोडक्ट डिस्कवरी एक्सपीरियंस के लिए Shop (शॉपिफाई शॉप) ने एक मज़बूत नींव रखी है। इससे आधुनिक कॉमर्स का एक नया अध्याय शुरू हो गया है।
जैसे-जैसे ग्राहकों की उम्मीदें बढ़ती जा रही हैं, Shop (शॉपिफाई शॉप) आपकी हर छोटी से छोटी ज़रूरत का ख्याल रखकर पहली बार शॉपिंग करने वाले कस्टमर्स को वफादार ग्राहकों में बदल रही है।
Shopify (शॉपिफाई) के कॉमर्स प्लेटफॉर्म की बदौलत कोई भी, कहीं से भी अपने प्रोडक्ट बेच सकता है। स्वतंत्र बिज़नेस से खरीदारी का Shop (शॉपिफाई शॉप) सबसे आसान तरीका है। एक-साथ मिलकर ये दोनों Shopify (शॉपिफाई) स्टोर से खरीदारी को इंटरनेट पर आगे भी सबसे बेहतरीन शॉपिंग एक्सपीरियंस बनाना जारी रखेंगे।
आपको यह दिखाने के लिए हमसे रहा नहीं जा रहा कि आगे क्या आने वाला है।
Shop (शॉपिफाई शॉप) को फ्री में डाउनलोड करेंअक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
क्या आप और जानना चाहते हैं? आइए Shop (शॉपिफाई शॉप) के बारे में बात करते हैं।
अपने ग्राहकों के लिए Shop Pay (शॉपिफाई शॉप पे) को कैसे सक्रिय किया जा सकता है?
आप अपनी पेमेंट सेटिंग्स में Shop Pay (शॉपिफाई शॉप पे) को अन्य accelerated checkout (एक्सेलरेटेड चेकआउट) विकल्पों के साथ चालू कर सकते हैं। ध्यान रखें कि Shop Pay (शॉपिफाई शॉप पे) केवल तभी उपलब्ध होता है, जब आप Shopify Payments (शॉपिफाई पेमेंट्स) का इस्तेमाल कर रहे हों या फिर उसकी कसौटियों पर खरे उतरते हों। Shopify Payments (शॉपिफाई पेमेंट्स) और उसकी पात्रता की शर्तों के बारे में और जानें।
अपने ग्राहकों को Shop (शॉपिफाई शॉप) इस्तेमाल करने के लिए कैसे प्रोत्साहित किया जा सकता है?
जब ग्राहक चेकआउट पूरा कर लेते हैं, तो वे आपके ऑर्डर स्टेटस पेज से सीधे Shop (शॉपिफाई शॉप) ऐप डाउनलोड करके अपना ऑर्डर आसानी से ट्रैक कर सकते हैं। अपने एडमिन में इसे सक्रिय करके चेकआउट पर 'Shop (शॉपिफाई शॉप) से ट्रैक करें' विकल्प जोड़ दें।
यह कैसे सुनिश्चित किया जा सकता है कि मेरा ब्रांड Shop (शॉपिफाई शॉप) में दिखे?
Shop Pay (शॉपिफाई शॉप पे) सक्रिय हो जाने के बाद आपके स्टोर के व्यक्तिगत प्रोडक्ट सुझाव आपके ग्राहकों की Shop (शॉपिफाई शॉप) फीड में अपने आप फ्री में दिखने लगेंगे। इसमें आपको कुछ और करने की ज़रूरत नहीं होती!इन्हें बेहतर ढंग से समझने के लिए आप इस वीडियो को देख सकते हैं। ज़रूरत पड़ने पर हिंदी सबटाइटल्स ऑन कर लें (ऑटो ट्रांसलेट)।


