कृपया ध्यान दें: कुछ लिंक्स में जानकारी अंग्रेज़ी में हो सकती है।
म्यूज़िक इंडस्ट्री में पैसा कमाना आसान नहीं है। ऐसा खासकर तब से है, जब से म्यूज़िक स्ट्रीमिंग सेवाओं ने फिज़िकल मीडिया (जैसे रिकॉर्ड्स और सीडी) की जगह ले ली है और गाने सुनने के लिए अब ज़्यादातर लोग इन्हीं प्लेटफ़ॉर्मों का इस्तेमाल करते हैं। 62.6 करोड़ यूज़र्स के साथ Spotify (स्पॉटिफ़ाई) सबसे लोकप्रिय स्ट्रीमिंग सेवा है। Apple Music (एप्पल म्यूज़िक), YouTube Music (यूट्यूब म्यूज़िक), Amazon Music (अमेज़न म्यूज़िक), Tidal (टाइडल), और Deezer (डीज़र) जैसे प्लेटफ़ॉर्म भी इसे कड़ी टक्कर देते हैं।
सबसे बड़ी स्ट्रीमिंग सेवा होने के नाते Spotify (स्पॉटिफ़ाई) काफ़ी ध्यान आकर्षित करता है। लाखों इंडिपेंडेंट और नामी आर्टिस्ट्स के लिए Spotify (स्पॉटिफ़ाई) एक स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म है। इनमें से कई म्यूज़िशियन जानना चाहते हैं कि Spotify (स्पॉटिफ़ाई) पर अपनी मौजूदगी से वे पैसे कैसे कमा सकते हैं। इसका सीधा जवाब यह है कि Spotify (स्पॉटिफ़ाई) पर पैसा कमाना आसान नहीं है, लेकिन वह मुमकिन ज़रूर है।
यहाँ दी गई गाइड के ज़रिए आप जानेंगे कि Spotify (स्पॉटिफ़ाई) पर पैसे कैसे कमाएं। साथ ही, इसमें दी गईं टिप्स अन्य स्ट्रीमिंग सेवाओं पर भी लागू हो सकती हैं।
Spotify (स्पॉटिफ़ाई) पर भुगतान कैसे काम करते हैं?
Spotify (स्पॉटिफ़ाई) पर आर्टिस्ट रॉयल्टी के ज़रिए आर्टिस्ट्स पैसा कमाते हैं। प्लेटफ़ॉर्म भुगतान इस आधार पर करता है कि हर गाने को कितनी बार स्ट्रीम किया गया था। पहले के ज़माने में एल्बम की कॉपी खरीदकर फ़ैंस आर्टिस्ट्स को सपोर्ट किया करते थे। लेकिन अब Spotify (स्पॉटिफ़ाई) पर आपके फ़ॉलोअर्स आपके गाने या एल्बम को बिना खरीदे सिर्फ़ स्ट्रीम करते हैं। आर्टिस्ट्स को जितनी ज़्यादा स्ट्रीम्स मिलती हैं, उनकी उतनी ही ज़्यादा कमाई होती है।
Spotify (स्पॉटिफ़ाई) की कमाई कैसे होती है
इससे पहले कि Spotify (स्पॉटिफ़ाई) पर आपका म्यूज़िक आपके लिए रेवेन्यू जनरेट करे, उसे Spotify (स्पॉटिफ़ाई) के लिए रेवेन्यू जनरेट करना होता है। Spotify (स्पॉटिफ़ाई) की कमाई के तीन एहम स्रोत हैं।
1. प्रीमियम सब्सक्रिप्शन: ऐड-फ़्री म्यूज़िक सुनने और अन्य फ़ायदे पाने के लिए यूज़र्स Spotify (स्पॉटिफ़ाई) को एक मासिक शुल्क देते हैं।
2. विज्ञापन: फ़्री-टियर Spotify (स्पॉटिफ़ाई) यूज़र्स को बीच-बीच में विज्ञापन सुनने पड़ते हैं, जिससे प्लेटफ़ॉर्म को विज्ञापन रेवेन्यू आता है।
3. स्पॉन्सर्ड लिंक: अपनी मोबाइल ऐप्स और ब्राउज़र-आधारित एप्लिकेशन में Spotify (स्पॉटिफ़ाई) आउटबाउंड लिंक्स दिखाने लगा है। इन लिंक्स पर जाकर अक्सर लाइव शो की टिकटें खरीदी जा सकती हैं। जब यूज़र्स इन लिंक्स के ज़रिए खरीदारी करते हैं, तो Spotify (स्पॉटिफ़ाई) को एक कमीशन मिल जाती है।
सब्सक्रिप्शन, विज्ञापनों, और कमीशन से मिलने वाले सारे रेवेन्यू को Spotify (स्पॉटिफ़ाई) एक पूल में डाल देता है। हाँ, इस पूल का सारा पैसा आर्टिस्ट रॉयल्टी में नहीं जाता। इसमें से रिकॉर्ड लेबल, सॉन्गराइटर्स (अगर वे परफ़ॉर्मिंग आर्टिस्ट से अलग हों), कॉर्पोरेट पार्टनर्स, और खुद Spotify (स्पॉटिफ़ाई) को भी हिस्सा मिलता है।
Spotify (स्पॉटिफ़ाई) रॉयल्टी का हिसाब कैसे लगाता है
Spotify (स्पॉटिफ़ाई) पर रॉयल्टी कैसे बाँटी जाती है, यह कई बातों पर निर्भर करता है, जैसे कि:
- स्ट्रीम्स की संख्या: तय अवधि के दौरान Spotify (स्पॉटिफ़ाई) प्लेटफ़ॉर्म पर स्ट्रीम्स की कुल संख्या।
- स्ट्रीम्स का प्रो-राटा शेयर: हर गाने को मिलने वाली स्ट्रीम्स का हिस्सा। उदाहरण के लिए, अगर किसी गाने को एक रिपोर्टिंग अवधि के दौरान कुल Spotify (स्पॉटिफ़ाई) स्ट्रीम्स का 1% मिलता है, तो उसे रॉयल्टी पूल का 1% मिलेगा।
- देश-आधारित रॉयल्टी दरें: अलग-अलग सब्सक्रिप्शन शुल्क और विज्ञापन दरों के चलते देश और बाज़ार के हिसाब से रॉयल्टी अलग हो सकती हैं।
Spotify (स्पॉटिफ़ाई) पर रॉयल्टी कैसे डिस्ट्रीब्यूट की जाती है
Spotify (स्पॉटिफ़ाई) प्लेटफ़ॉर्म पर रॉयल्टी प्राप्तकर्ता तीन मुख्य श्रेणियों में आते हैं। आइए देखते हैं कि कौन किस श्रेणी में आता है:
डायरेक्ट आर्टिस्ट
अपना संगीत Spotify पर लाने के लिए अगर आप किसी रिकॉर्ड लेबल का इस्तेमाल नहीं करते, तो आप डायरेक्ट आर्टिस्ट हैं। दूसरी और, DistroKid (डिस्ट्रोकिड), CD Baby (सीडी बेबी), या फिर TuneCore (ट्यूनकोर) जैसे प्लेटफ़ॉर्मों के ज़रिए भी आप अपना संगीत Spotify (स्पॉटिफ़ाई) समेत अलग-अलग स्ट्रीमिंग सेवाओं पर डिस्ट्रीब्यूट कर सकते हैं। इंडिपेंडेंट आर्टिस्ट्स को इन सेवाओं से सीधे रॉयल्टी मिलती है। उस रॉयल्टी में से ये सेवाएँ अपनी कमीशन काट लेती हैं।
रिकॉर्ड लेबल
Spotify (स्पॉटिफ़ाई) पर रिकॉर्ड लेबल की भूमिका फिज़िकल मीडिया जैसी नहीं होती, लेकिन उसे फिर भी रॉयल्टी पूल से पैसा मिलता है। सभी बड़े लेबल्स का Spotify (स्पॉटिफ़ाई) के साथ सीधा समझौता होता है। इस समझौते के तहत उन्हें प्लेटफ़ॉर्म रॉयल्टी का एक बड़ा हिस्सा मिलता है। इंडिपेंडेंट लेबल आमतौर पर मिलकर काम करते हैं। Spotify (स्पॉटिफ़ाई) तथा अन्य स्ट्रीमिंग सेवाओं के लिए संगीत लाइसेंस करने के लिए वे डिस्ट्रीब्यूटर्स या एग्रीगेटर्स साझा कर लेते हैं। आर्टिस्ट्स को भुगतान भेजने से पहले ये बिचौलिए रेवेन्यू पूल से अपना हिस्सा काट लेते हैं।
गीतकार और प्रकाशक
Performing Rights Organization (परफ़ॉर्मिंग राइट्स ऑर्गनाइज़ेशन्स, या PROs), खासतौर पर American Society of Composers, Authors and Publishers (अमेरिकन सोसाइटी ऑफ़ कंपोज़र्स, ऑथर्स एंड पब्लिशर्स, या ASCAP) और Broadcast Music Inc. (ब्रॉडकास्ट म्यूज़िक इंक, या BMI), गीतकारों और प्रकाशकों का प्रतिनिधित्व करते हैं। जब यूज़र्स उनका म्यूज़िक स्ट्रीम करते हैं, तो गीतकारों और प्रकाशकों के लिए PROs रॉयल्टी कलेक्ट कर लेते हैं। अमेरिका में Mechanical Licensing Collective (मैकेनिकल लाइसेंसिंग कलेक्टिव, या MLC) जैसे संगठन मैकेनिकल रॉयल्टी कलेक्ट करते हैं। यह रॉयल्टी रिकॉर्डेड म्यूज़िक के रीप्रोडक्शन को कवर करती है।
आर्टिस्ट्स को Spotify (स्पॉटिफ़ाई) कब और कैसे भुगतान करता है
आमतौर पर Spotify (स्पॉटिफ़ाई) हर महीने या हर तीन महीने में रेवेन्यू शेयर का भुगतान करता है। भुगतान का सटीक समय Spotify (स्पॉटिफ़ाई) और राइट्स होल्डर्स या बिचौलियों के बीच के समझौतों पर निर्भर करता है। Spotify (स्पॉटिफ़ाई) की रेवेन्यू जनरेशन के बारे में कुछ ज़रूरी बातें:
- किसी गाने को दूसरों की तुलना में जितनी ज़्यादा स्ट्रीम्स मिलती हैं, उसका रॉयल्टी शेयर भी उतना ही ज़्यादा होता है।
- प्रीमियम स्ट्रीम्स आमतौर पर विज्ञापन-समर्थित स्ट्रीम्स की तुलना में ज़्यादा रॉयल्टी जेनरेट करती हैं।
- जिन देशों में सब्सक्रिप्शन शुल्क और विज्ञापन दरें ज़्यादा होती हैं, वहां से आने वाली स्ट्रीम्स से रॉयल्टी भी ज़्यादा मिलती है। दूसरे शब्दों में, किसी श्रोता से आपकी कमाई कुछ हद तक उस श्रोता के देश पर भी निर्भर करती है।
- Spotify (स्पॉटिफ़ाई) पर प्रति स्ट्रीम भुगतान अलग-अलग हो सकता है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार यह 3¢ से 5¢ के बीच होता है।
Spotify (स्पॉटिफ़ाई) पर पैसे कैसे कमाएं
- Spotify (स्पॉटिफ़ाई) प्लेलिस्ट का फ़ायदा उठाएँ
- Spotify (स्पॉटिफ़ाई) को अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में शामिल करें
- श्रोताओं से डोनेशन माँगें
- पॉडकास्टिंग आज़माकर देखें
- Spotify Ad Studio (स्पॉटिफ़ाई एड स्टूडियो) का इस्तेमाल करें
- अन्य आर्टिस्ट्स के साथ मिलकर काम करें
- टार्गेट ऑडियंस के लिए म्यूज़िक बनाएँ
- संगीत के अलावा किसी और हुनर से कमाई करें
Spotify (स्पॉटिफ़ाई) पर पैसा कमाना भले ही आसान न हो, लेकिन एक रणनीतिक प्लैनिंग से पैसे कमाने की आपकी संभावनाएँ बढ़ ज़रूर सकती है। नीचे बताए तरीकों को अपनाकर Spotify (स्पॉटिफ़ाई) पर पैसे कमाएं। इनमें संगीत और सहायक गतिविधियां, दोनों शामिल हैं।
Spotify (स्पॉटिफ़ाई) प्लेलिस्ट का फ़ायदा उठाएँ
Spotify (स्पॉटिफ़ाई) पर प्लेलिस्ट सबसे एहम होती हैं। प्लेटफ़ॉर्म ने प्लेलिस्ट क्यूरेटर्स की एक बड़ी कम्युनिटी तैयार की है, और ये क्यूरेटर्स हमेशा नए संगीत की तलाश में रहते हैं। हाई क्वालिटी म्यूज़िक और फ़ॉलोअर एंगेजमेंट के साथ एक मज़बूत Spotify (स्पॉटिफ़ाई) प्रोफ़ाइल बनाने से प्लेलिस्ट में शामिल होने की आपकी संभावना बढ़ जाती है।
अपना म्यूज़िक Spotify (स्पॉटिफ़ाई) प्लेलिस्ट क्यूरेटर्स को सबमिट करने के लिए आप PlaylistPush (प्लेलिस्टपुश) जैसी प्रमोशन सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं। प्लेलिस्ट पर आपके संगीत का जितना बोलबाला होगा, आपको उतनी ही ज़्यादा स्ट्रीम्स मिलेंगी, और उतनी ही ज़्यादा रॉयल्टी भी।
Spotify (स्पॉटिफ़ाई) को अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में शामिल करें
एक मज़बूत ऑनलाइन मौजूदगी लोगों को आपके Spotify (स्पॉटिफ़ाई) पेज तक ला सकती है। आपके सोशल मीडिया अकाउंट्स आपके म्यूज़िक के बारे में बात फैलाने का एक बेहतरीन तरीका होते हैं। इनमें आपके Facebook (फ़ेसबुक), Instagram (इंस्टाग्राम), TikTok (टिकटॉक), YouTube (यूट्यूब), और अन्य सोशल मीडिया अकाउंट आ जाते हैं। याद रखें कि ऑर्गेनिक ग्रोथ सबसे ज़रूरी होती है। जैसे-जैसे आपका प्लेटफ़ॉर्म बढ़ेता है, वैसे-वैसे आपकी कमाई भी बढ़ेती है।
नई रिलीज़ की घोषणा करके श्रोताओं को अपनी Spotify (स्पॉटिफ़ाई) आर्टिस्ट प्रोफ़ाइल तक लाने के लिए सोशल मीडिया कैंपेन और प्रमोशनल कैंपेन चलाएँ। आप अपनी आर्टिस्ट प्रोफ़ाइल से सोशल मीडिया को लिंक भी कर सकते हैं, जिससे एक पूरी साइकिल तैयार हो जाती है। अगर आपको नए ट्रैक शेयर करने हैं या फिर टूर डेट्स की घोषणा करनी है, तो आपके पास प्रमोशन के तरीकों की कोई कमी नहीं होगी।
श्रोताओं से डोनेशन माँगें
आपके Spotify (स्पॉटिफ़ाई) अकाउंट में "फ़ैन सपोर्ट टूल्स" नाम की सुविधा होती है, जिसके ज़रिए आप एक फ़ैन सपोर्ट लिंक बना सकते हैं। यह Patreon (पैट्रियॉन) के डोनेशन लिंक जैसा होता है। स्ट्रीम्स से मिलने वाले रेवेन्यू की तुलना में दरअसल इससे आपके बैंक अकाउंट में ज़्यादा पैसा आ सकता है।
पॉडकास्टिंग आज़माकर देखें
Spotify (स्पॉटिफ़ाई) ने पॉडकास्ट बिज़नेस में काफ़ी निवेश किया है। कई क्रिएटर्स के लिए तो म्यूज़िक स्ट्रीम्स की तुलना में पॉडकास्टिंग कमाई का एक बेहतर रास्ता साबित हुआ है। इसकी वजह यह है कि अपने पॉडकास्ट पर आप विज्ञापन भी बेच सकते हैं। अगर आपका शो लोकप्रिय है, तो आप टूर करके अपने लाइव इवेंट्स की टिकटें तक बेच सकते हैं।
Spotify Ad Studio (स्पॉटिफ़ाई एड स्टूडियो) का इस्तेमाल करें
अगर आप पॉडकास्ट बिज़नेस में आने का फ़ैसला करते हैं, तो Spotify Ad Studio (स्पॉटिफ़ाई एड स्टूडियो) का इस्तेमाल करके आप अपने एपिसोड में टार्गेटेड ऐड्स डाल सकते हैं। रेवेन्यू विज्ञापन इंप्रेशन या क्लिक के आधार पर अलग-अलग होता है। गौरतलब है कि सिर्फ़ हज़ारों श्रोताओं वाले शो ही इस तरीके से पैसा कमा पाते हैं। विज्ञापन बेचने से पहले आपको अपना फ़ैनबेस बढ़ाना जो होता है।
अन्य आर्टिस्ट्स के साथ मिलकर काम करें
अन्य बैंड्स के साथ ऑडियंस मिलाकर आप नए-नए श्रोताओं तक पहुँच सकते हैं और अपनी Spotify (स्पॉटिफ़ाई) इनकम की संभावना में बढ़ोतरी ला सकते हैं। इसमें साथ मिलकर संगीत बनाना या फिर अपनी Spotify (स्पॉटिफ़ाई) प्रोफ़ाइल पर एक-दूसरे के काम को क्रॉस-प्रमोट करना शामिल हो सकता है। ऐसे बैंड्स चुनें, जो या तो आपकी शैली से मिलते-जुलते हों या फिर जिनके फ़ैंस आपके काम को सराहने की सबसे ज़्यादा संभावना रखते हों।
टार्गेट ऑडियंस के लिए म्यूज़िक बनाएँ
अगर आपका लक्ष्य पैसा कमाना है, तो एक स्पष्ट रूप से परिभाषित टार्गेट ऑडियंस के लिए ट्रैक बनाने पर विचार करें। उदाहरण के लिए, बच्चों के संगीत की शैली में हमेशा नए कंटेंट की ज़रूरत होती है। वयस्क श्रोताओं के पीछे भागते-भागते कई क्रिएटर्स इसे नज़रअंदाज़ कर देते हैं।
संगीत के अलावा किसी और हुनर से कमाई करें
Spotify (स्पॉटिफ़ाई) पर म्यूज़िक स्ट्रीम्स के अलावा भी पैसे कमाने के कई तरीके हैं। आप अपनी Spotify (स्पॉटिफ़ाई) प्रोफ़ाइल पर पेड सेवाएँ दे सकते हैं। अगर आप एक क्रिटिक हैं, तो आप आर्टिस्ट्स के म्यूज़िक रिव्यू करने का शुल्क ले सकते हैं। अगर आपकी बड़ी फ़ॉलोइंग है, तो आप क्यूरेटेड प्लेलिस्ट में ट्रैक शामिल करने का शुल्क ले सकते हैं। आप मर्चेंडाइज़ बेचने पर भी ध्यान दे सकते हैं। ब्रांडेड टी-शर्ट, मग, और अन्य आइटम्स को आर्टिस्ट्स सीधे अपनी Spotify (स्पॉटिफ़ाई) प्रोफ़ाइल डिस्क्रिप्शन या आर्टिस्ट बायो के ज़रिए बेच सकते हैं।
Spotify (स्पॉटिफ़ाई) पर पैसे कमाने से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
क्या मैं Spotify (स्पॉटिफ़ाई) से पैसे कमा सकता/सकती हूँ?
जी हाँ, आप Spotify (स्पॉटिफ़ाई) से रॉयल्टी, फ़ैन सपोर्ट, पॉडकास्टिंग, या मर्चेंडाइज़ बेचकर पैसे कमा सकते हैं।
1,000 स्ट्रीम्स पर Spotify (स्पॉटिफ़ाई) कितना भुगतान करता है?
आपका Spotify (स्पॉटिफ़ाई) भुगतान कई बातों पर निर्भर करता है। इनमें आपका देश और आपका गाना स्ट्रीम करने वाले श्रोता अकाउंट टाइप (पेड बनाम विज्ञापन-समर्थित), वगैरह शामिल हैं। आमतौर पर हर 1,000 स्ट्रीम्स पर आप 30¢ से 50¢ के बीच की कमाई की उम्मीद कर सकते हैं।
Spotify (स्पॉटिफ़ाई) पर स्ट्रीम किसे माना जाता है?
Spotify (स्पॉटिफ़ाई) किसी गाने के प्लेबैक को तब स्ट्रीम के तौर पर गिनता है, जब कोई यूज़र उसे कम से कम 30 सेकंड तक सुनता है। हाँ, Spotify (स्पॉटिफ़ाई) के संस्थापक Daniel Ek (डेनियल एक) का कहना है कि भुगतान एल्गोरिदम इससे कहीं ज़्यादा जटिल है।

