कृपया ध्यान दें: कुछ लिंक्स में जानकारी अंग्रेज़ी में हो सकती है।
Google Pay एक तेज़तर्रार चेकआउट विकल्प है, जिससे पहले से सेव की गई पेमेंट और शिपिंग जानकारी का इस्तेमाल करके ग्राहक कुछ ही सेकंड में भुगतान कर सकते हैं। Worldpay (वर्ल्डपे) की Global Payments Report (ग्लोबल पेमेंट्स रिपोर्ट) के अनुसार 2025 में वैश्विक ईकॉमर्स ट्रांज़ैक्शन वैल्यू में डिजिटल वॉलेट्स की हिस्सेदारी 56% थी और यह लगातार बढ़ रही है। Google Pay सबसे ज़्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले डिजिटल वॉलेट्स में से एक है।
ईकॉमर्स में खरीदारी के समय ग्राहकों को आने वाली सबसे बड़ी परेशानियों में से एक चेकआउट है। यह रेवेन्यू में होने वाले नुकसान का भी एक बड़ा कारण है। Baymard Institute (बेमार्ड इंस्टीट्यूट) के अनुसार, लगभग 70% ऑनलाइन शॉपिंग कार्ट बिना खरीदारी पूरी किए ही छोड़ दिए जाते हैं। इसके प्रमुख कारणों में अकाउंट बनाने की बाध्यता और लंबी या जटिल चेकआउट प्रक्रिया शामिल हैं।
आगे पढ़कर जानें कि Google Pay दरअसल क्या है, दूसरे चेकआउट विकल्पों से यह किस तरह अलग है, और अपने ऑनलाइन स्टोर पर इसे स्वीकार करना कैसे शुरू किया जा सकता है।
Google Pay क्या है?
Google Pay, Google LLC की एक पेमेंट सर्विस है, जिससे ग्राहक ऑनलाइन, ऐप्स में, और स्टोर में सुरक्षित, कॉन्टैक्टलेस ढंग से भुगतान कर सकते हैं। यह Android डिवाइसों और Chrome जैसे सपोर्टेड डेस्कटॉप ब्राउज़र्स पर काम करता है। हाँ, इसके उपलब्ध पेमेंट मेथड और फ़ीचर्स देश के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं।
कई देशों में ग्राहक Google Wallet में सेव किए गए डेबिट या क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके चेकआउट पर Google Pay से भुगतान कर सकते हैं। भारत में इसके काम करने का तरीका थोड़ा अलग है: यहाँ Google Pay मुख्य रूप से UPI-आधारित पेमेंट ऐप है। इसमें ग्राहक अपना बैंक अकाउंट, UPI Lite, और सपोर्टेड RuPay क्रेडिट कार्ड जोड़ सकते हैं। NFC की सुविधा वाले Android डिवाइसों पर यह UPI के ज़रिए Tap & Pay और सपोर्टेड कार्ड्स से कॉन्टैक्टलेस पेमेंट की सुविधा भी देता है।
Google Pay बनाम Google Wallet
Google Pay और Google Wallet आपस में जुड़े हुए हैं, लेकिन ये दोनों अलग-अलग ढंग से काम करते हैं।
- Google Wallet: यह एक डिजिटल वॉलेट ऐप है, जिसमें लॉयल्टी कार्ड, पास, टिकट, कुंजियाँ, और ID जैसी डिजिटल आइटम्स सेव की जा सकती हैं। इसे कम्पेटिबल Android डिवाइस पर Play Store से डाउनलोड किया जा सकता है।
- Google Pay: यह ऑनलाइन, ऐप्स में, और कॉन्टैक्टलेस पेमेंट करने के लिए इस्तेमाल होने वाली पेमेंट सर्विस है।
संक्षेप में, Google Wallet डिजिटल कार्ड्स और दूसरी आइटम्स को सेव करने के काम आता है, जबकि चेकआउट के समय पेमेंट पूरी करने के लिए Google Pay का इस्तेमाल किया जाता है। दोनों के फ़ीचर्स देश दर देश अलग हो सकते हैं। अमेरिका में स्टैंडअलोन Google Pay ऐप को 2024 में बंद कर दिया गया, लेकिन भारत में यह ऐप पहले की तरह उपलब्ध है। भारत में मुख्य रूप से इसका इस्तेमाल UPI पेमेंट्स के लिए किया जाता है।
Google Pay बनाम दूसरे पेमेंट विकल्प
Google Pay चेकआउट के लिए उपलब्ध कई विकल्पों में से एक है। हर विकल्प अलग-अलग डिवाइस इकोसिस्टम या ग्राहकों की पसंद के मुताबिक उपयोगी हो सकता है। ज़्यादातर मर्चेंट्स को कोई एक विकल्प चुनने के बजाय एक ऐसा मिश्रण देना चाहिए, जिससे अलग-अलग ग्राहकों के लिए चेकआउट करना आसान हो सके।
- Shop Pay: Shopify का वन-टैप फ़ास्ट चेकआउट आपके ग्राहकों की जानकारी को सेव कर लेता है, जिससे उन्हें बार-बार अपनी डिटेल्स मैन्युअली डालने की ज़रूरत नहीं पड़ती। Shopify Payments का इस्तेमाल करने वाले मर्चेंट इसे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के एक्टिवेट कर सकते हैं। Shop Pay आपके ऑनलाइन स्टोर, Shop ऐप, Facebook, Instagram, और Google समेत कई चैनलों पर कन्वर्ज़न बढ़ाने में मदद करता है। एक एक्सटर्नल रिसर्च में पाया गया कि गेस्ट चेकआउट की तुलना में Shop Pay कन्वर्ज़न को 50% तक बढ़ा देता है और दूसरे फ़ास्ट चेकआउट विकल्पों से कम से कम 10% बेहतर प्रदर्शन भी करता है।
- Apple Pay: Apple Pay, Apple यूज़र्स को स्टोर्स, ऐप्स, और ऑनलाइन खरीदारी के लिए एक फ़ास्ट पेमेंट विकल्प देता है। Google Pay के साथ यह एक और फ़ास्ट चेकआउट विकल्प के तौर पर उपयोगी साबित हो सकता है।
- Samsung Wallet: Samsung Wallet कार्ड, पास, और क्रेडेंशियल्स सेव करने वाली वॉलेट ऐप की सुविधाओं को एक-साथ उपलब्ध कराता है। यह मुख्य रूप से सपोर्टेड Samsung डिवाइसों का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए बना है।
- PayPal: PayPal एक ऑनलाइन पेमेंट सिस्टम है, जिससे ग्राहक लिंक्ड डेबिट और क्रेडिट कार्ड, बैंक अकाउंट, या PayPal बैलेंस से भुगतान कर सकते हैं। यह उन ग्राहकों को पसंद आ सकता है, जो डिवाइस-आधारित वॉलेट के बजाय अपने अकाउंट में लॉग-इन करना पसंद करते हैं। भारत में मौजूद मर्चेंट PayPal से सिर्फ़ अंतर्राष्ट्रीय पेमेंट ही स्वीकार कर सकते हैं। डोमेस्टिक पेमेंट फ़िलहाल सपोर्टेड नहीं हैं।
- दूसरे विकल्प: भारतीय ग्राहकों के लिए PhonePe, Paytm, और BHIM जैसी UPI ऐप्स Google Pay के सबसे लोकप्रिय विकल्प हैं। इनसे ग्राहक QR कोड, UPI ID, या लिंक्ड बैंक अकाउंट के ज़रिए सीधे भुगतान कर सकते हैं। Store पर इनकी उपलब्धता मर्चेंट के पेमेंट प्रोवाइडर पर निर्भर करती है।
Google Pay कैसे काम करता है?
Google Pay स्वीकार करने के लिए रिटेलर को इसे किसी सपोर्टेड पेमेंट प्रोसेसर के ज़रिए एक्टिवेट करना होता है। इसकी उपलब्धता प्रोवाइडर, क्षेत्र, और सपोर्टेड कार्ड नेटवर्क्स के आधार पर अलग-अलग हो सकती है। उदाहरण के लिए, जिन देशों में Shopify Payments उपलब्ध है, वहाँ मर्चेंट्स या तो इसके साथ Google Pay का इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर किसी कम्पेटिबल थर्ड-पार्टी प्रोवाइडर को चुन सकते हैं।
सेट-अप पूरा होने के बाद, सपोर्टेड डिवाइसों पर Google Pay फ़ास्ट चेकआउट विकल्प के तौर पर दिखाई दे जाता है। जब कोई ग्राहक Google Pay को चुनता है, तो पेमेंट और शिपिंग की सेव की गईं डिटेल्स अपने आप दर्ज हो जाती हैं, जिससे खरीदारी जल्दी पूरी हो जाती है। पेमेंट को ऑथेंटिकेट करने के लिए अनलॉक्ड या हाल ही में वेरीफ़ाइड डिवाइस पर प्रक्रिया अपने आप पूरी हो सकती है। कुछ मामलों में ग्राहक को फ़िंगरप्रिंट, PIN, या फ़ेस अनलॉक से कन्फ़र्म करने के लिए भी कहा जाता है।
स्टोर्स में कॉन्टैक्टलेस पेमेंट के लिए Google Pay, NFC का इस्तेमाल करता है। यह कम दूरी पर काम करने वाली एक वायरलेस टेक्नोलॉजी है, जिससे ग्राहक अपना फ़ोन टैप करके पेमेंट कर सकते हैं।
Google Pay के सुरक्षा फ़ीचर्स
Google Pay डिवाइस और ट्रांज़ैक्शन, दोनों स्तरों पर पेमेंट डेटा को सुरक्षित रखता है, जिससे कार्ड की पूरी जानकारी कभी उजागर नहीं होती। इसके प्रमुख फ़ीचर्स में शामिल हैं:
- टोकनाइज़ेशन: इसमें कार्ड नंबर की जगह एक रैंडम कोड इस्तेमाल किया जाता है, इसलिए आपके कार्ड की असली जानकारी शेयर नहीं होती।
- ट्रांज़ैक्शन क्रिप्टोग्राम: हर ट्रांज़ैक्शन के लिए एक यूनिक क्रिप्टोग्राम, यानी वन-टाइम सुरक्षा कोड बनाया जाता है, जिससे सुरक्षा की एक अतिरिक्त परत जुड़ जाती है।
- डिवाइस ऑथेंटिकेशन: भुगतान पूरा करने से पहले ग्राहकों को फ़िंगरप्रिंट, PIN, या फ़ेस अनलॉक से अपनी पहचान वेरीफ़ाई करनी पड़ सकती है।
- स्क्रीन लॉक की अनिवार्यता: डिवाइस पर स्क्रीन लॉक जैसा सुरक्षा फ़ीचर चालू होना चाहिए।
- रिमोट सुरक्षा: डिवाइस खो जाने पर Google अकाउंट के टूल्स की मदद से उसे रिमोटली लॉक किया जा सकता है या उसमें मौजूदा डेटा को डिलीट किया जा सकता है। इससे पेमेंट से जुड़ी जानकारी सुरक्षित रखने में मदद मिलती है।
Google Pay स्वीकार करने के फ़ायदे
लंबे या जटिल फॉर्म और मैन्युअली डेटा एंट्री से चेकआउट में रुकावट पैदा होती है। ग्राहकों के खरीदारी अधूरी छोड़ जाने का यह एक आम कारण है। नीचे दिए कारणों के चलते Google Pay स्वीकार करने से चेकआउट आसान हो जाता है:
- कम फ़ील्ड: पेमेंट और शिपिंग डिटेल्स पहले से भरी होती हैं, इसलिए ग्राहकों को उन्हें मैन्युअली डालने की ज़रूरत नहीं पड़ती। यह खासतौर पर छोटी स्क्रीन्स पर उपयोगी होता है, जहाँ लंबे फ़ॉर्म भरना ज़्यादा मुश्किल साबित होता है।
- तेज़ लेन-देन: टाइप करने के बजाय ग्राहक कुछ ही टैप्स में पेमेंट पूरी कर सकते हैं।
- Android के लिए सुविधाजनक: Google Pay कई Android डिवाइसों पर आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।
- मज़बूत सुरक्षा: टोकनाइज़ेशन और डिवाइस ऑथेंटिकेशन पेमेंट डेटा को सुरक्षित रखने में मदद करते हैं।
- जाना-पहचाना पेमेंट एक्सपीरियंस: UPI यूज़र्स के बीच Google Pay के व्यापक इस्तेमाल के चलते कई ग्राहक इसके चेकआउट एक्सपीरियंस से पहले से परिचित होते हैं।
- लचीला विकल्प: क्षेत्र, डिवाइस, और पेमेंट प्रोवाइडर के आधार पर Google Pay के ज़रिए ग्राहक ऑनलाइन खरीदारी, ऐप में पेमेंट, और स्टोर्स में टैप करके पेमेंट कर सकते हैं।
Google Pay स्वीकार करना कैसे शुरू करें?
अगर आप Shopify का इस्तेमाल करते हैं, तो आप Google Pay को कुछ आसान स्टेप्स में सेट-अप कर सकते हैं। इसे स्वीकार करने पर अलग से कोई शुल्क तो नहीं लगता, लेकिन आपके पेमेंट प्रोवाइडर की सामान्य प्रोसेसिंग फ़ीस लागू रहती है:
1. अपने Shopify एडमिन में Settings > Payments पर जाएँ।
2. कोई कम्पेटिबल थर्ड-पार्टी पेमेंट प्रोवाइडर चुन लें या फिर Google Pay को सपोर्ट करने वाले अपने मौजूदा प्रोवाइडर की सेटिंग्स में चले जाएँ।
3. पेमेंट प्रोवाइडर की सेटिंग्स में Wallets सेक्शन में जाकर Google Pay एक्टिवेट कर लें।
4. सेटिंग्स सेव करने के बाद Chrome जैसे सपोर्टेड ब्राउज़र या Google Pay सेट-अप वाले Android डिवाइस से चेकआउट को टेस्ट कर लें।
5. ग्राहकों को सुविधाजनक चेकआउट देने के लिए Google Pay के साथ कार्ड, UPI, और अन्य पेमेंट मेथड भी उपलब्ध कराएँ।
Shopify पर पेमेंट्स सेट-अप करने के बारे में जानने के लिए आप इस शॉर्ट वीडियो को देख सकते हैं। ज़रूरत पड़ने पर सबटाइटल्स ऑन कर लें (ऑटो जेनरेट)।
Google Pay: अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
Google Pay मर्चेंट्स के लिए कैसे काम करता है?
मर्चेंट्स के लिए आपके पेमेंट प्रोवाइडर के साथ इंटीग्रेट होकर Google Pay ग्राहकों के सेव किए गए पेमेंट डेटा के ज़रिए एक फ़ास्ट चेकआउट का विकल्प देता है। Shopify का इस्तेमाल करने वाले भारत में मौजूद मर्चेंट्स इसे Google Pay को सपोर्ट करने वाले कम्पेटिबल थर्ड-पार्टी पेमेंट प्रोवाइडर से एक्टिवेट कर सकते हैं।
कौन-से मर्चेंट Google Pay स्वीकार करते हैं?
कोई भी मर्चेंट Google Pay स्वीकार कर सकता है, बशर्ते उनका पेमेंट प्रोसेसर इसे सपोर्ट करता हो। इसका इस्तेमाल ऑनलाइन स्टोर्स, मोबाइल ऐप्स, और फ़िज़िकल स्टोर्स में किया जा सकता है। हाँ, इसकी उपलब्धता आपके क्षेत्र और आपके इस्तेमाल किए जाने वाले कार्ड नेटवर्क पर निर्भर करती है।
मर्चेंट के तौर पर Google Pay कैसे सेट-अप करें?
Shopify Payments या किसी अन्य कम्पेटिबल प्रोवाइडर को इनेबल करके Google Pay सेट-अप कर लें। सेट-अप होने के बाद एलिजिबल ग्राहकों के लिए Google Pay एक चेकआउट विकल्प के तौर पर उपलब्ध हो जाएगा।

