कृपया ध्यान दें: कुछ लिंक्स में जानकारी अंग्रेज़ी में हो सकती है।
ऑनलाइन स्टोर चलाने के लिए सिर्फ अच्छे प्रोडक्ट ही काफी नहीं होते। ग्राहकों तक पहुँचने, उन्हें खरीदारी के लिए प्रेरित करने, और उन्हें वापस अपने स्टोर पर लाने के लिए आपको सही टूल भी चाहिए होते हैं। अच्छी बात यह है कि हर फीचर के लिए आपको अपनी ईकॉमर्स वेबसाइट पर पैसे खर्च करने की ज़रूरत नहीं होती। चाहे आपको कस्टमर रिव्यू डलवाने हों, ईमेल मार्केटिंग बेहतर करनी हो, अपनी प्रोडक्ट्स Facebook (फेसबुक) पर पब्लिश करनी हो, या गहराई से एनालिटिक्स देखने हों, Shopify App Store में आपको एक से बढ़कर एक फ्री ऐप मिल जाएगी।
लेकिन जब विकल्प इतने ज़्यादा हों, तो शुरुआत कहाँ से करें? इस गाइड में हम 20 सर्वश्रेष्ठ निःशुल्क शॉपिफाई ऐप्स के बारे में बात करेंगे। इनमें से कुछ पूरी तरह फ्री हैं और कुछ के फ्री प्लान भी काफी कारगर साबित होते हैं। अपने स्टोर में इन्हें जोड़कर रिटेलर और मार्केटर अपनी बिक्री बढ़ा सकते हैं और ग्राहक अनुभव में चार चाँद लगा सकते हैं।
मार्केटिंग और ईमेल के लिए सर्वश्रेष्ठ निःशुल्क शॉपिफाई ऐप्स
मार्केटिंग और ईमेल ऐप्स के ज़रिए नए-नए ग्राहकों तक पहुँचना, मौजूदा ग्राहकों से जुड़े रहना, और दोबारा खरीदारी को बढ़ावा देना आसान हो जाता है। ये सर्वश्रेष्ठ निःशुल्क शॉपिफाई ऐप्स खासतौर पर उन नए स्टोर्स के लिए मददगार साबित होती हैं, जो अपने पहले 100 ग्राहक पाना चाहते हैं। ये ऐप्स उन स्थापित ब्रांड्स के लिए भी फ़ायदेमंद होती हैं, जो बड़े स्तर पर ग्राहक वफादारी बढ़ाना चाहते हैं।
1. Shopify Messaging (शॉपिफाई मैसेजिंग)
Shopify Messaging (शॉपिफाई मैसेजिंग) के ड्रैग-एंड-ड्रॉप एडिटर और बिक्री-केंद्रित टेम्पलेट्स की मदद से आप फटाफट टेम्पलेट बना सकते हैं। ये टेम्पलेट सीधे आपके स्टोर से प्रोडक्ट, कीमतें, और चेकआउट जानकारी ले लेते हैं।
आप कस्टमाइज़ किए जा सकने वाले दर्जनों टेम्पलेट्स में से भी चुन सकते हैं। ये टेम्पलेट अपने आप ही आपकी ब्रांडिंग, प्रोडक्ट इमेज, और जानकारी से मैच हो जाते हैं।
कुछ ही मिनटों में कैंपेन बनाएं, ऐसे ही छोड़ दिए गए कार्ट या फिर वेलकम ईमेल जैसी ऑटोमेशन सेट करें, और Shopify (शॉपिफाई) से बाहर निकले बिना ओपन्स, क्लिक्स, और पर्चेज़ के आधार पर परफ़ॉर्मेन्स को ट्रैक करें। इस जानकारी का इस्तेमाल करके ज़्यादा ग्राहक पाने के साथ-साथ उन्हें अपने साथ जोड़े रखने की क्षमता भी मज़बूत करें।
स्टोर ओनर की रेटिंग: 2,000 से ज़्यादा रिव्यू के आधार पर 4.7 स्टार।
कीमत: हर महीने 10,000 ईमेल तक फ्री, इसके बाद हर अतिरिक्त 1,000 ईमेल पर $1।
2. Facebook & Instagram (फेसबुक एंड इंस्टाग्राम)
Facebook (फेसबुक) और Instagram (इंस्टाग्राम) के बारे में आपने पहले सुना ही होगा, लेकिन क्या आपको पता है कि ये दोनों प्लेटफॉर्म दुनिया भर में अरबों सक्रिय यूज़र्स का एक्सेस देते हैं? Facebook (फेसबुक) और Instagram (इंस्टाग्राम) जैसे सोशल प्लेटफॉर्म आज मल्टीचैनल सोशल सेलिंग का एक एहम हिस्सा बन चुके हैं। इनकी बदौलत ब्रांड्स अपने ग्राहकों तक वहीं पहुंच सकते हैं, जहां वे पहले से समय बिताते-बिताते खरीदारी कर रहे हैं।
Shopify (शॉपिफाई) की Facebook & Instagram (फेसबुक एंड इंस्टाग्राम) ऐप के साथ आप:
- अपने प्रोडक्ट कैटलॉग को Facebook (फेसबुक) और Instagram (इंस्टाग्राम) के साथ सिंक कर सकते हैं
- शॉपेबल पोस्ट और ऐड्स बना सकते हैं
- Meta Pixel (मेटा पिक्सेल) की मदद से कन्वर्ज़न और कैंपेन परफ़ॉर्मेन्स को ट्रैक कर सकते हैं
- एक ही Shopify (शॉपिफाई) स्टोर से ऑर्डर और इन्वेंट्री को मैनेज कर सकते हैं
- Facebook (फेसबुक), Instagram (इंस्टाग्राम), Messenger (मैसेंजर), और Meta (मेटा) के विज्ञापन नेटवर्क पर ग्राहकों तक पहुंच सकते हैं
यह ऐप खासतौर पर फैशन, ब्यूटी, होम डेकोर, और लाइफस्टाइल ब्रांड्स के लिए फ़ायदेमंद साबित होती है। विजुअल कंटेंट के जरिए इन ब्रांड्स को आखिर ग्राहकों की भागीदारी और बिक्री बढ़ानी जो होती है। सोशल मीडिया मार्केटिंग और इंटीग्रेटेड शॉपिंग अनुभवों के ज़रिए एंटरप्रेन्योर नए ग्राहकों तक पहुंच पाते हैं। साथ ही, वे उन प्लेटफॉर्मों से सीधे बिक्री भी बढ़ा पाते हैं, जिनका इस्तेमाल उनके ग्राहक रोज़ाना करते हैं।
स्टोर ओनर की रेटिंग: लगभग 3,800 रिव्यू के आधार पर 3.8 स्टार।
कीमत: इंस्टॉल करना फ्री है। अतिरिक्त शुल्क लागू हो सकते हैं।
3. UpPromote Affiliate Marketing (अपप्रमोट एफिलिएट मार्केटिंग)
UpPromote (अपप्रमोट) की बदौलत आप Shopify के भीतर ही एफिलिएट, इन्फ्लुएंसर, और रेफरल प्रोग्राम बनाकर उन्हें मैनेज कर सकते हैं।
रियल टाइम में आप ये चीज़ें सेट-अप कर सकते हैं:
- ब्रांडेड रजिस्ट्रेशन पेज
- एफिलिएट लिंक या कूपन
- क्लिक और सेल्स ट्रैकिंग
इसमें मौजूद फ्रॉड प्रोटेक्शन टूल्स के ज़रिए आप एफिलिएट्स की जाँच कर सकते हैं, ताकि आपका प्रोग्राम सुरक्षित ढंग से चलता रहे।
स्टोर ओनर की रेटिंग: 2,500 से ज़्यादा रिव्यू के आधार पर 4.9 स्टार।
कीमत: फ्री प्लान उपलब्ध है। पेड प्लान $29.99 प्रति माह या $299.90 प्रति वर्ष से शुरू हो जाते हैं, जिनमें ऐप में चैट, PayPal (पेपैल) ऑटोमेटिक पेमेंट, और टियर्ड कमीशन जैसे एडवांस्ड फीचर्स आ जाते हैं।
कन्वर्ज़न ऑप्टिमाइज़ेशन के लिए सर्वश्रेष्ठ निःशुल्क शॉपिफाई ऐप्स
कन्वर्ज़न ऑप्टिमाइज़ेशन ऐप्स सिर्फ प्रोडक्ट्स देखने वाले लोगों को असली खरीदारों में बदलने में मदद करती हैं। अपसेल से लेकर प्रोडक्ट क्विज़ तक, ये बेहतरीन Shopify (शॉपिफाई) ऐप्स ऑर्डर वैल्यू को बढ़ाने और कार्ट को ऐसे ही छोड़कर चले जाने को कम कर देती हैं। गौरतलब है कि बढ़ते स्टोर्स के लिए यही दोनों सबसे आम चुनौतियाँ होती हैं।
4. ReConvert Upsell & Cross Sell (रीकन्वर्ट अपसेल एंड क्रॉस सेल)
अपनी औसत ऑर्डर वैल्यू को बढ़ाने के लिए अपने थैंक यू पेज को अपसेलिंग और क्रॉस-सेलिंग के मौकों में बदल दें। ReConvert (रीकन्वर्ट) के साथ आप एक आसान ड्रैग-एंड-ड्रॉप वेबसाइट बिल्डर की मदद से अपना ऑर्डर कन्फ़र्मेशन पेज कस्टमाइज़ कर सकते हैं। इसमें कोडिंग की भी कोई ज़रूरत नहीं होती।
खरीदारी के तुरंत बाद ग्राहकों को फिर से एंगेज करने के लिए काउंटडाउन टाइमर, पर्सनलाइज़्ड प्रोडक्ट सुझाव, खरीदारी के बाद के सर्वे, और वन-क्लिक रीऑर्डर बटन जोड़ दें।
Olivia Jewelry (ऑलिविया जूलरी) जैसे कुछ स्टोर्स ने बताया है कि ReConvert (रीकन्वर्ट) के खरीदारी के बाद के अपसेल्स की बदौलत उनकी मासिक अतिरिक्त आय में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली है।
ReConvert (रीकन्वर्ट) का इस्तेमाल 45,000 से ज़्यादा Shopify (शॉपिफाई) ब्रांड्स करते हैं। इस ऐप को अपने आसान सेट-अप तथा “एक बार सेट करके चलने दें” वाली ऑटोमेशन के लिए जाना जाता है।
स्टोर मालिक रेटिंग: 2,500 से ज़्यादा रिव्यू के आधार पर 4.9 स्टार।
कीमत: फ्री प्लान उपलब्ध है। पेड प्लान $4.99 प्रति माह से शुरू होते हैं और ऑर्डर वॉल्यूम के अनुसार बढ़ते जाते हैं।
5. Peek! (पीक!) ‑ BetterReplay & Survey (बेटररीप्ले और सर्वे)
यह अंदाज़ा लगाना बंद करें कि ग्राहक कन्वर्ट क्यों नहीं हो रहे, और सीधे देखें कि वे क्या कर रहे हैं। Peek! (पीक!) पर आप लाइव और रिकॉर्डेड शॉपर सेशन देख सकते हैं। इनमें यह व्यवहार शामिल होता है:
- कर्सर की गतिविधि
- पेज विज़िट
- ब्राउज़र टाइप
- सेशन अवधि
- टाइमस्टैम्प
इन जानकारियों से दिक्कतें पहचानकर नेविगेशन फ्लो बेहतर करें। चेकआउट एक्सपीरियंस पर सीधा फीडबैक लेने के लिए आप खरीदारी के बाद के सर्वे भी चला सकते हैं।
स्टोर ओनर की रेटिंग: 2,500 से ज़्यादा रिव्यू के आधार पर 4.9 स्टार।
कीमत: फ्री प्लान में हर महीने 100 अनूठे विज़िटर तक शामिल हैं। पेड ग्रोथ प्लान का शुल्क $29 प्रति माह है।
6. Jebbit (जेबिट): Custom Product Quizzes (कस्टम प्रोडक्ट क्विज़)
Jebbit (जेबिट) के शॉपेबल क्विज़ खरीदारी को एक पर्सनलाइज़्ड एक्सपीरियंस में बदल देते हैं। विज़ुअल नो-कोड बिल्डर के ज़रिए प्रोडक्ट मैच क्विज़, पर्सनैलिटी क्विज़, सर्वे, और लीड जेनरेशन फॉर्म बनाएं।
एक उदाहरण में एक ब्रांड ने कन्वर्ज़न में 47% बढ़ोतरी, AOV में 34% वृद्धि, और निवेश पर 8.5 गुना रिटर्न हासिल की। यह सब Jebbit (जेबिट) की तकनीक से बने इंटरैक्टिव अनुभव के कारण हुआ।
आप अपने Shopify (शॉपिफाई) कैटलॉग से प्रोडक्ट सुझाव सिंक कर सकते हैं। साथ ही, क्विज़ को आप अपनी साइट, ईमेल, या विज्ञापनों जैसे चैनलों पर चला सकते हैं, ताकि आप अपने ग्राहकों से उनकी मनपसंद जगह पर एंगेज कर सकें।
स्टोर ओनर की रेटिंग: 60 से ज़्यादा रिव्यू के आधार पर 4.9 स्टार।
कीमत: फ्री प्लान में कुल 500 लाइफटाइम एंगेजमेंट शामिल होती हैं। पेड प्लान $49 प्रति माह से शुरू हो जाते हैं।
7. Back-in-Stock & Restock Alerts (Stoq) (बैक-इन-स्टॉक एंड रीस्टॉक अलर्ट्स)
Back-in-Stock & Restock Alerts (बैक-इन-स्टॉक एंड रीस्टॉक अलर्ट्स) के साथ स्टॉकआउट को बिक्री के मौके में बदलकर ग्राहकों को अपने साथ जोड़े रखें।
ग्राहकों को यह विकल्प दें कि किसी आइटम या वैरिएंट के दोबारा उपलब्ध होते ही उन्हें तुरंत नोटीफ़िकेशन आ जाए। इससे छूटी हुई इनकम वापस पाकर आप ग्राहक अनुभव बेहतर कर पाते हैं।
“मुझे सूचना दो” बटन और ईमेल अलर्ट्स को पूरी तरह अपनी ब्रांडिंग के अनुसार कस्टमाइज़ करें। यह ऐप बिना कोडिंग के Shopify (शॉपिफाई) के साथ इंटीग्रट हो जाती है। कई ब्रांड्स इसके आसान सेट-अप और तेज़तर्रार सपोर्ट की तारीफ करते हैं।
स्टोर ओनर की रेटिंग: लगभग 2,000 रिव्यू के आधार पर 5 स्टार।
कीमत: फ्री प्लान उपलब्ध है। पेड प्लान $10 प्रति माह से शुरू होते हैं।
ग्राहक अनुभव के लिए सर्वश्रेष्ठ निःशुल्क शॉपिफाई ऐप्स
ग्राहक अनुभव वाली ऐप्स खरीदारी को आसान बना देती हैं। ये फ्री टूल्स भरोसा बनाने, रुकावटें कम करने, और ग्राहकों को बार-बार वापस लाने में कारगर साबित होते हैं। ये ऐप्स खासतौर पर साइज़िंग की चुनौती से झूझते फैशन ब्रांड्स या फिर अकाउंट मैनेजमेंट को आसान बनाने की चाहत रखने वाले सब्सक्रिप्शन बिज़नेस के लिए फ़ायदेमंद होती हैं।
8. ESC (ईएससी) ‑ Size Charts & Size Guide (साइज़ चार्ट्स एंड साइज़ गाइड)
साइज़ को लेकर भ्रम होने से पहले ही उस पर लगाम लगा दें। ESC (ईएससी) की सहज साइज़ चार्ट ऐप से ग्राहकों को स्पष्टता और भरोसा दें। ब्रांड के अनुरूप आकर्षक साइज़ गाइड बनाएं या फिर तैयार टेम्पलेट्स का इस्तेमाल करें। इन टेम्पलेट्स को टेक्स्ट, इमेज, और आइकन के साथ पूरी तरह कस्टमाइज़ किया जा सकता है।
इन्हें टैग्स के ज़रिए प्रोडक्ट पेज पर डालें या फिर ऐप ब्लॉक्स की मदद से उन्हें पूरे स्टोर में दिखाएं, वह भी बिना कोड के। यह ऐप Shopify 2.0 (शॉपिफाई 2.0) की थीम्स और Shop (शॉप) ऐप के साथ भी काम करती है।
स्टोर ओनर की रेटिंग: 138 रिव्यू के आधार पर 4.3 स्टार।
कीमत: फ्री प्लान में आप तीन साइज़ चार्ट तक बना सकते हैं। $4.99 प्रति माह वाले पेड प्लान के तहत आप जितने मर्ज़ी चार्ट बना सकते हैं।
9. PayWhirl Recurring Payments (पेवर्ल रेकरिंग पेमेंट्स)
PayWhirl (पेवर्ल) के साथ एक बार खरीदने वाले ग्राहकों को वफादार सब्सक्राइबर्स में बदलें। यह ऐप सीधे Shopify Checkout (शॉपिफाई चेकआउट) के साथ इंटीग्रेट हो जाती है, इसलिए आप:
- प्रोडक्ट्स में सब्सक्रिप्शन विकल्प जोड़ सकते हैं
- प्रीपेड या मिक्स्ड कार्ट्स को सपोर्ट कर सकते हैं (यानी एक बार और बार-बार खरीदी जाने वाली चीज़ें साथ में)
- बिना अतिरिक्त टूल्स के बार-बार होने वाली बिलिंग मैनेज कर सकते हैं
ग्राहकों को एक सेल्फ़-सर्विस पोर्टल मिलता है, जहाँ वे:
- भुगतान विधियों को अपडेट कर सकते हैं
- ऑर्डर्स को रोक या स्किप कर सकते हैं
- बिलिंग हिस्ट्री देख सकते हैं
- सब्सक्रिप्शन कैंसल कर सकते हैं
इन फीचर्स के चलते आपकी टीम की सपोर्ट टिकटें कम हो जाती हैं।
ब्रांड्स को ऑटोमेटेड इनवॉइसिंग, डनिंग मैनेजमेंट, कस्टमाइज़ेबल ईमेल टेम्पलेट, और सब्सक्रिप्शन परफॉरमेंस ट्रैक करने के लिए डिटेल्ड एनालिटिक्स का भी फायदा मिलता है।
PayWhirl (पेवर्ल) पर दुनिया भर के स्टोर ओनर भरोसा करते हैं।
स्टोर ओनर की रेटिंग: 170 से ज़्यादा रिव्यू के आधार पर 4.8 स्टार।
कीमत: फ्री प्लान उपलब्ध है (प्रोसेस होने वाले पहले $5,000 पर 0% fees), उसके बाद हर सौदे पर 3%। पेड प्लान $9 प्रति माह से शुरू हो जाते हैं, जिनकी फ़ीस कम और फ़ीचर्स ज़्यादा होते हैं।
10. Tip Quik (टिप क्विक) | Tip Pop-up in Cart (टिप पॉप-अप इन कार्ट)
Tip Quik (टिप क्विक) के ज़रिए ग्राहकों को अपनी सराहना दिखाने का मौका दें। यह ऐप चेकआउट से ठीक पहले कार्ट या स्लाइड-आउट कार्ट में एक कस्टमाइज़ किए जा सकने वाला पॉप-अप जोड़ देता है। इस पॉप-अप के ज़रिए ग्राहक आपकी टीम के लिए टिप दे सकते हैं। खरीदारी की प्रक्रिया को बाधित किए बिना यह अतिरिक्त आय और टीम का मनोबल बढ़ाने का एक आसान तरीका होता है।
आप टिप की कस्टम राशि भी सेट कर सकते हैं, डिज़ाइन को अपनी ब्रांडिंग के अनुसार बदल सकते हैं, और यह भी तय कर सकते हैं कि प्रॉमप्ट कब दिखाई देगा। मज़े की बात तो यह है कि यह सब होता है बिना कोडिंग के! Tip Quik (टिप क्विक), Shopify (शॉपिफाई) थीम्स के साथ आसानी से इंटीग्रट हो जाता है, इसलिए सेट-अप में सिर्फ कुछ ही मिनट लगते हैं।
स्टोर ओनर की रेटिंग: नौ रिव्यू के आधार पर औसतन 4.8 स्टार।
कीमत: फ्री प्लान में चेकआउट से पहले बिना किसी लागत के टिप्स कलेक्ट की जा सकती हैं। पेड प्लान $9.99 प्रति माह का है और इसमें कस्टम टिप राशि विकल्प जोड़े जा सकते हैं।
11. Gameball (गेमबॉल): Loyalty & Rewards (लॉयल्टी एंड रिवार्ड्स)
रिवॉर्ड पॉइंट्स और VIP टियर्स की बदौलत पहली बार खरीदने वाले ग्राहक वफादार ग्राहक बन जाते हैं। Gameball (गेमबॉल) के गेम-जैसे लॉयल्टी प्रोग्राम्स के साथ अपनी ग्राहक रिटेंशन को बेहतर करें। ग्राहकों की एंगेजमेंट और खरीदारी को इन तरीकों के ज़रिए रिवॉर्ड करें:
- पॉइंट्स
- बैज
- VIP टियर्स
- डिस्काउंट
पॉप-अप्स और इंटरैक्टिव चैलेंज का इस्तेमाल करके ग्राहकों को उनके समूचे सफर में अपने साथ बनाए रखें और एक बार खरीदने वाले ग्राहकों को बार-बार खरीदने वाले ग्राहकों में बदलें।
Klaviyo (क्लावियो), Mailchimp (मेलचिंप), और Judge.me (जज डॉट मी) जैसे टूल्स के साथ इंटीग्रेट होकर Gameball (गेमबॉल) कैंपेन सिंक करने और नतीजे ट्रैक करने की प्रक्रिया को आसान बना देता है। जहाँ लॉयल्टी प्रोग्राम जैसे फीचर्स कई बड़े एंटरप्राइज़ ईकॉमर्स प्लेटफ़ॉर्म में पहले से मौजूद होते हैं, वहीं फ्री ऐप्स की बदौलत छोटे ब्रांड्स भी समान टूल्स के साथ मुकाबला कर पाते हैं।
स्टोर मालिक रेटिंग: 160 से ज़्यादा रिव्यू के आधार पर 4.6 स्टार।
कीमत: फ्री प्लान उपलब्ध है। पेड प्लान $34 प्रति माह से शुरू हो जाते हैं, जिनमें एडवांस्ड रिवॉर्ड्स और VIP टियर्स भी शामिल हैं।
ऑपरेशंस और फुलफिलमेंट के लिए बेहतरीन फ्री Shopify ऐप्स
ऑपरेशंस और फुलफिलमेंट ऐप्स से आपका स्टोर ज़्यादा कुशल ढंग से चलने लगता है। इन्वेंट्री मैनेजमेंट से लेकर शिपिंग और लोकल डिलीवरी को आसान बनाने तक, ये फ्री टूल्स समय भी बचाते हैं और ऑर्डर्स को बिना देरी के आगे भी बढ़ाते हैं। इनका इस्तेमाल ऑर्डर्स में आने वाले सीज़नल उछालों को संभालने, नए क्षेत्रों में विस्तार करने, या फिर शिपिंग और रीस्टॉकिंग के मैन्युअल काम को कम करने के लिए किया जा सकता है।
12. Easyship (इज़ीशिप)
Easyship (इज़ीशिप) पर आपको मिलती है 250 से ज़्यादा वैश्विक कूरियर्स के लाइव शिपिंग रेट्स की तुलना करने, लेबल प्रिंट करने, कस्टम्स दस्तावेजों को ऑटोमेट करने, और ट्रैकिंग व रिटर्न्स को मैनेज करने की सुविधा। ये सारे काम होते हैं Shopify (शॉपिफाई) से इंटीग्रेटेड एक आसान डैशबोर्ड में।
ऑर्डर्स को आसानी से सिंक करें, शिपिंग लेबल और पैकिंग स्लिप्स को बैच में प्रिंट करें, और चेकआउट पर टैक्स और ड्यूटी अनुमानों समेत रियल-टाइम शिपिंग विकल्प दें।
एडवांस्ड फीचर्स में शामिल हैं:
- कस्टमाइज़ किए जा सकने वाले शिपिंग नियम
- एकाधिक बॉक्स वाले शिपमेंट
- पिक-अप्स
- मज़बूत शिपमेंट एनालिटिक्स
Easyship (इज़ीशिप) के अनुसार स्टोर्स शिपिंग रेट्स पर अच्छी बचत कर सकते हैं और चंद मिनटों में फुलफिलमेंट में सुधार ला सकते हैं।
स्टोर ओनर की रेटिंग: 285 रिव्यू के आधार पर 4.2 स्टार।
कीमत: हर महीने 50 शिपमेंट तक का फ्री प्लान उपलब्ध है। पेड प्लान $29 प्रति माह से शुरू हो जाते हैं, और बड़ी-बड़ी वॉल्यूम के लिए बड़े प्लान भी उपलब्ध हैं।
13. Shopify Local Delivery (शॉपिफाई लोकल डिलीवरी)
Shopify Local Delivery (शॉपिफाई लोकल डिलीवरी) के साथ अपने स्टोर को एक स्थानीय डिलीवरी हब में बदल दें। Shopify (शॉपिफाई) में सीधे डिलीवरी क्षेत्र और प्राइसिंग सेट करें, ताकि आसपास के ग्राहक चेकआउट के समय स्थानीय डिलीवरी चुन सकें।
फुलफिलमेंट को आसानी से मैनेज करें: ऑप्टिमाइज़ किए गए डिलीवरी रूट बनाएं, ऑटोमेटेड पुश नोटीफ़िकेशन भेजें, और ग्राहकों को रियल-टाइम ऑर्डर अपडेट्स दें।
हर डिलीवरी स्टॉप एक साफ सूची में दिखाई देता है। जैसे-जैसे ऑर्डर पूरे होते जाते हैं, ये सूची अपने आप अपडेट होती रहती है। इससे आपके ड्राइवर भी सही रास्ते पर रहते हैं और आपके ग्राहकों को भी सटीक जानकारी मिलती रहती है।
स्टोर ओनर की रेटिंग: 40 से ज़्यादा रिव्यू के आधार पर 3.1 स्टार।
कीमत: इंस्टॉल और इस्तेमाल करने में फ्री।
14. Stocky (स्टॉकी)
इन्वेंट्री मैनेजमेंट में अनुमान लगाने की ज़रूरत को कम करके Stocky (स्टॉकी) के साथ डिमांड की भविष्यवाणी करें, स्टॉक लेवल ट्रैक करें, और खरीदारी के बेहतर फैसले लें, ताकि सही समय पर सही प्रोडक्ट उपलब्ध रहें। ऐसा करने से स्टॉकआउट कम हो जाते हैं, ओवरस्टॉक कम हो जाता है, और कैश फ्लो बेहतर रहता है।
Stocky (स्टॉकी) सीधे Shopify POS Pro (शॉपिफाई पीओएस प्रो) के साथ इंटीग्रेट हो जाता है। इसके चलते ईंट-पत्थर की दुकानें और ऑनलाइन स्टोर, दोनों एक ही डैशबोर्ड से अपनी प्रोडक्ट्स को मैनेज कर पाते हैं। ब्रांड्स खरीदारी के ऑर्डर बना सकते हैं, लो-स्टॉक अलर्ट पा सकते हैं, और डिटेल्ड रिपोर्ट्स के ज़रिए अपने प्रोडक्ट मिक्स में सुधार ला सकते हैं।
स्टोर ओनर की रेटिंग: 200 से ज़्यादा रिव्यू के आधार पर 2.7 स्टार।
कीमत: Shopify POS Pro (शॉपिफाई पीओएस प्रो) सब्सक्रिप्शन के साथ फ्री।
15. Printful (प्रिंटफुल)
Printful (प्रिंटफुल) के साथ बिना इन्वेंटरी रखे अपनी प्रोडक्ट लाइन शुरू करके उसे बढ़ाएं। इस ऐप के ज़रिए आप अपनी प्रिंट-ऑन-डिमांड और एम्ब्रॉइडर्ड प्रोडक्ट बेच सकते हैं, जैसे टी-शर्ट्स, हूडीज़, और मग्स।
किसी ग्राहक का ऑर्डर आने पर Printful (प्रिंटफुल) अपने आप प्रोडक्ट बनाकर उसे पैक कर देता है और उसे सीधे ग्राहक को भेज देता है। इसके चलते स्टॉक या लॉजिस्टिक्स संभालने में आपको परेशानी नहीं होती।
आप Printful (प्रिंटफुल) के डिज़ाइन टूल्स के ज़रिए कस्टम प्रोडक्ट बना सकते हैं और कुछ ही क्लिक्स में उन्हें अपने Shopify (शॉपिफाई) स्टोर पर पब्लिश भी कर सकते हैं। यह ऐप ब्रैंडेड पैकिंग स्लिप्स और वेयरहाउसिंग सेवाओं को तो सपोर्ट करता ही है, लेकिन अगर आप कई चैनलों पर अपनी प्रोडक्ट्स बेच रहे हैं, तो यह दूसरे ईकॉमर्स प्लेटफ़ॉर्मों के साथ इंटीग्रेशन को भी सपोर्ट करता है।
स्टोर ओनर की रेटिंग: 2,000 से ज़्यादा रिव्यू के आधार पर 4.7 स्टार।
कीमत: इंस्टॉल करने में फ्री। हर बिक्री के बाद आप सिर्फ प्रोडक्ट्स और शिपिंग के लिए भुगतान करते हैं। पेड प्लान $24.99 प्रति माह है, जिसमें डिस्काउंट और एडवांस्ड फ़ीचर मिलते हैं।
कंटेंट और SEO (एसईओ) के लिए सर्वश्रेष्ठ निःशुल्क शॉपिफाई ऐप्स
कंटेंट और SEO (एसईओ) टूल्स ऑनलाइन खोजे जाने में आपके स्टोर की मदद करते हैं। इन सर्वश्रेष्ठ शॉपिफाई ऐप्स की बदौलत कंटेंट बनाकर उसे एडिट और ऑप्टिमाइज़ करना आसान हो जाता है, ताकि आप ज़्यादा ट्रैफिक लाकर अपनी सर्च रैंकिंग बेहतर कर सकें। यह खासतौर पर ऑर्गेनिक ट्रैफिक बना रहे नए स्टोर्स या फिर नई प्रोडक्ट लाइनों को लॉन्च कर रहे स्थापित ब्रांड्स के लिए फ़ायदेमंद होता है।
16. Promo.com (प्रोमो डॉट कॉम)
Promo.com (प्रोमो डॉट कॉम) के साथ कुछ ही मिनटों में प्रोफेशनल प्रोडक्ट वीडियो बनाएँ। बस अपनी ज़रूरत के अनुसार वीडियो टाइप चुन लें, जैसे:
- प्रोडक्ट स्पॉटलाइट
- सोशल मीडिया ऐड
- सीज़नल प्रमोशन
आपके Shopify (शॉपिफाई) स्टोर से अपने आप इमेज और क्लिप्स लेकर यह ऐप शेयर करने के लिए तैयार एक वीडियो तैयार कर देती है।
प्रोडक्ट्स दिखाने, एंगेजमेंट बढ़ाने, और बिना एडिटिंग स्किल्स या अतिरिक्त टूल्स के बिक्री बढ़ाने का यह एक तेज़ तरीका होता है। वीडियो बनने के बाद आप उसे टेक्स्ट, म्यूज़िक, और ब्रांडिंग के साथ कस्टमाइज़ भी कर सकते हैं।
स्टोर ओनर की रेटिंग: 240 से ज़्यादा रिव्यू के आधार पर 4.6 स्टार।
कीमत: इंस्टॉल और उपयोग करने में फ्री।
17. Easy Digital Products (इज़ी डिजिटल प्रोडक्ट्स)
Easy Digital Products (इज़ी डिजिटल प्रोडक्ट्स) के साथ डिजिटल प्रोडक्ट्स को फिजिकल प्रोडक्ट्स जितनी आसानी से बेचें। प्रोडक्ट्स या उनके वैरिएंट्स के साथ फ़ाइलें अटैच करें, उन्हें फटाफट अपलोड करें, और खरीदारी के बाद उन्हें अपने आप डिलीवर करें। सिर्फ एक क्लिक में डाउनलोड इंटरफ़ेस को अपने टेक्स्ट और बटन्स के साथ कस्टमाइज़ कर दें।
ज़्यादा नियंत्रण के लिए आप अपनी लाइसेंस कुंजियों को इम्पोर्ट भी कर सकते हैं या फिर हर ऑर्डर के लिए अनूठी कुंजियाँ जेनरेट भी कर सकते हैं। यह खासतौर पर सॉफ्टवेयर, कोर्स, या ईबुक्स बेचने में काफी मददगार साबित होता है। फुलफिलमेंट को व्यवस्थित रखने के लिए ऐप में सभी ऑर्डर्स ट्रैक करें।
स्टोर ओनर की रेटिंग: 170 से ज़्यादा रिव्यू के आधार पर 5 स्टार।
कीमत: फ्री प्लान में हर महीने 30 डिजिटल ऑर्डर आ जाते हैं। पेड प्लान $14.99 प्रति माह से शुरू होते हैं और फ़ाइल स्टोरेज व ऑर्डर वॉल्यूम के अनुसार बढ़ते जाते हैं।
18. PixPix Image Editor (पिक्सपिक्स इमेज एडिटर)
PixPix (पिक्सपिक्स) के साथ अपनी प्रोडक्ट फोटो को स्टोर के लिए तैयार करें। इस ऐप में Shopify (शॉपिफाई) के भीतर ही एक लाइटवेट एडिटर मिलता है। इस एडिटर में आप टूल्स बदले बिना क्रॉप, रीसाइज़, और कलर या लाइटिंग एडजस्ट कर सकते हैं।
इमेज को सीधे प्रोडक्ट पेज पर एडिट करें, ताकि पब्लिशिंग तेज़ हो और बिक्री जल्दी शुरू की जा सके।
स्टोर ओनर के रेटिंग: 20 से ज़्यादा रिव्यू के आधार पर 4.2 स्टार।
कीमत: फ्री प्लान उपलब्ध है। एडवांस्ड एडिटिंग और ज़्यादा यूसेज लिमिट के लिए पेड प्लान का शुल्क $9.99 प्रति माह है।
19. Smart SEO (स्मार्ट एसईओ)
Smart SEO (स्मार्ट एसईओ) के साथ अपने स्टोर का ईकॉमर्स SEO (एसईओ) ऑटोमेट करें और मैन्युअल काम के कई घंटे बचाएं। आमतौर पर वेबसाइट बनाना और उसे सर्च इंजन में ऊपर रैंक कराने में समय और संसाधन, दोनों लगते हैं।
यह ऐप मेटा टैग्स और ऑल्ट टेक्स्ट जेनरेट करती है, टूटे हुए लिंक्स को ठीक करती है, और आपका साइटमैप मैनेज करती है, ताकि आपका स्टोर Google (गूगल) के अनुकूल बना रहे। यह आपके पेज में स्ट्रक्चर्ड डेटा (JSON-LD) भी जोड़ देती है, जिससे सर्च नतीजों में प्रोडक्ट्स के रिच स्निपेट्स के साथ दिखाई देने की संभावना बढ़ जाती है।
बस एक टेम्पलेट चुनकर बाकी काम Smart SEO (स्मार्ट एसईओ) पर छोड़ दें। इससे विज़िबिलिटी भी बेहतर हो जाती है और बिना अतिरिक्त मेहनत के ऑर्गेनिक ट्रैफिक भी बढ़ने लगता है।
स्टोर ओनर की रेटिंग: 800 से ज़्यादा रिव्यू के आधार पर 5 स्टार।
कीमत: फ्री प्लान उपलब्ध है। एडवांस्ड ऑटोमेशन और बड़े स्टोर्स के लिए पेड प्लान $9.99 प्रति माह से शुरू होते हैं।
सामाजिक प्रभाव के लिए सर्वश्रेष्ठ निःशुल्क शॉपिफाई ऐप्स
सामाजिक प्रभाव वाली ऐप्स की बदौलत अपने स्टोर के ज़रिए योगदान देना आसान हो जाता है। ये फ्री टूल्स किसी उद्देश्य का समर्थन करने, ग्राहकों को डोनेशन कैंपेन में शामिल करने, और उद्देश्य-आधारित ब्रांड बनाने में कारगर साबित होते हैं। ये खास तौर पर उन ब्रांड्स के लिए सही होते हैं, जो या तो सामाजिक रूप से जागरूक ग्राहकों को आकर्षित करना चाहते हैं या फिर साझे मूल्यों के ज़रिए कम्युनिटी का भरोसा मज़बूत करना चाहते हैं।
20. ShoppingGives (शॉपिंगगिव्स)
ShoppingGives (शॉपिंगगिव्स) के साथ चेकआउट पर ग्राहकों को बदलाव लाने का मौका दें। इस प्लेटफ़ॉर्म पर आसानी से डोनेशन दी जा सकती हैं।
ग्राहक ये काम कर सकते हैं:
- हर ऑर्डर पर एक तय प्रतिशत या राशि डोनेट करना
- डोनेशन गोल्स सेट करना
- डोनेशन राशि को राउंड-ऑफ करना
- सीधे कैंपेन्स को मैनेज करना
ShoppingGives (शॉपिंगगिव्स) लॉन्ग-टर्म वैल्यू बनाने में भी मददगार साबित हुआ है। अपनी वेबसाइट पर कस्टमर ऐड-ऑन डोनेशन्स शुरू करने के बाद, Steve Madden (स्टीव मैडन) ने दोबारा आने वाले उन ग्राहकों की customer lifetime value (कस्टमर लाइफटाइम वैल्यू, या CLTV) में भारी बढ़ोतरी देखी है, जिन्होंने पहली खरीदारी के बाद डोनेशन दी थी।
यह ऐप सभी नियम-कायदों का पालन करती है और आपकी डोनेट की एक-एक पाई उन NGOs तक पहुंचाती है, जिन्हें आप सपोर्ट करते हैं। इसकी आसान इंस्टॉलेशन, सहज डैशबोर्ड, और तेज़तर्रार सपोर्ट की ब्रांड्स सराहना करते हैं।
स्टोर ओनर की रेटिंग: 65 से ज़्यादा रिव्यू के आधार पर 4.5 स्टार।
कीमत: इंस्टॉल करना फ्री है। उसके बाद, gross merchandise value (ग्रॉस मर्चेंडाइज़ वैल्यू, या GMV) का 0.5% और $29 प्रति माह। इसमें सात दिन का ट्रायल और 20 डोनेशन क्रेडिट्स शामिल हैं।
और ऐप्स के लिए Shopify App Store (शॉपिफाई ऐप स्टोर में जाएँ)
Shopify (शॉपिफाई) ऐप्स नए-नए फ़ीचर्स लाती रहती हैं। ग्राहक अनुभव में सुधार लाकर ये ऐप्स बिक्री में बढ़ोतरी ले आती हैं। सबसे अच्छी बात तो यह है कि इनमें से कई ऐप्स फ्री हैं, जिससे लागत बढ़ाए बिना आप अपनी ईकॉमर्स वेबसाइट को और ऊपर ले जा सकते हैं।
ऊपर बताई गईं 20 ऐप्स मार्केटिंग, कन्वर्ज़न, ग्राहक अनुभव, ऑपरेशंस, SEO (एसईओ), और सामाजिक प्रभाव जैसे क्षेत्रों को कवर करती हैं, लेकिन यह तो बस शुरुआत है। Shopify App Store (शॉपिफाई ऐप स्टोर) में इससे कहीं ज़्यादा ऐप्स हैं: कार्ट छोड़कर जाने वाले टूल्स से लेकर Amazon (अमेज़न) और Etsy (एट्सी) के लिए बिक्री चैनल इंटीग्रेशन तक।
Shopify App Store (शॉपिफाई ऐप स्टोर) में जाकर अलग-अलग इस्तेमाल के हिसाब से और ऐप्स देखें, ताकि आप अपने बिज़नेस के लिए सही टूल्स और प्राइसिंग का मैच चुन सकें।
सर्वश्रेष्ठ निःशुल्क शॉपिफाई ऐप्स: अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
क्या Shopify (शॉपिफाई) में फ्री ऐप्स होती हैं?
जी हाँ, Shopify (शॉपिफाई) में कई तरह की फ्री ऐप्स उपलब्ध हैं, जिनमें Shopify (शॉपिफाई) और उसके भरोसेमंद पार्टनर्स द्वारा बनाई गईं ऐप्स भी शामिल हैं। ये ऐप्स मार्केटिंग और SEO (एसईओ) से लेकर शिपिंग और कस्टमर लॉयल्टी तक कई ज़रूरतों को पूरा करती हैं, ताकि आप बिना अतिरिक्त लागत के अपने स्टोर को बढ़ा सकें।
क्या फ्री Shopify (शॉपिफाई) ऐप्स सच में फ्री होती हैं?
जी हाँ, कई Shopify (शॉपिफाई) ऐप्स कमाल के फ़ीचर्स वाले फ्री प्लान देती हैं। कुछ ऐप्स की पेड सब्सक्रिप्शन भी होती है, इसलिए फ्री से शुरुआत करके आप तब अपग्रेड कर सकते हैं, जब आपको एडवांस्ड टूल्स या ज़्यादा यूसेज लिमिट्स की ज़रूरत हो।
मैं फ्री Shopify (शॉपिफाई) ऐप्स कैसे चुनूँ?
फ्री Shopify (शॉपिफाई) ऐप्स चुनते समय पहले यह देख लें कि आपका स्टोर किस समस्या का समाधान चाहता है। फिर रेटिंग्स और रिव्यु चेक करके फ्री प्लान में शामिल फीचर्स समझ लें और यह सुनिश्चित कर लें कि ऐप Shopify (शॉपिफाई) और आपके मौजूदा टूल्स के साथ आसानी से काम कर भी रही है या नहीं।
मैं Shopify (शॉपिफाई) पर कितनी फ्री ऐप्स इंस्टॉल कर सकता हूँ?
Shopify (शॉपिफाई) स्टोर ओनर्स के लिए कोई तय सीमा नहीं होती। आप जितनी मर्ज़ी फ्री ऐप्स इंस्टॉल कर सकते हैं। बस ध्यान रखें कि बहुत ज़्यादा ऐप्स से आपका स्टोर धीमा पड़ सकता है, इसलिए सिर्फ़ अपने काम की ऐप्स को ही इंस्टॉल करें।
क्या फ्री Shopify (शॉपिफाई) ऐप्स से साइट की स्पीड पर कोई असर पड़ता है?
जी हाँ, फ्री Shopify (शॉपिफाई) ऐप्स से साइट की स्पीड पर असर पड़ सकता है। ऐप्स इंस्टॉल करने का मतलब अक्सर अपनी साइट में अतिरिक्त कोड जोड़ना होता है। इससे लोड टाइम धीमा हो सकता है। इससे बचने के लिए सिर्फ अपनी ज़रूरत की ऐप्स ही इंस्टॉल करें। साथ ही, समय-समय पर अपनी ऐप लिस्ट की समीक्षा करते रहें।
क्या फ्री Shopify (शॉपिफाई) ऐप्स उपयोगी होती हैं?
जी हाँ, फीचर्स जोड़ने, नई रणनीतियाँ आज़माकर देखने, और अपने स्टोर को बढ़ाने का फ्री Shopify (शॉपिफाई) ऐप्स एक किफायती तरीका होती हैं। ये खासतौर पर नए बिज़नेस के लिए फ़ायदेमंद साबित होती हैं, क्योंकि उन्हें शुरुआती लागत बढ़ाए बिना विस्तार जो करना होता है।
Shopify (शॉपिफाई) के लिए कौन-सी ऐप्स ज़रूरी मानी जाती हैं?
Shopify (शॉपिफाई) के लिए ज़रूरी ऐप्स आमतौर पर इन बुनियादी ज़रूरतों को कवर करती हैं:
- मार्केटिंग, जैसे ईमेल, SMS (एसएमएस) मार्केटिंग, SEO (एसईओ), सोशल ऐड्, प्रोडक्ट रिव्यू ऐप्स
- अपसेल्स, सब्सक्रिप्शन, लाइव चैट ऐप्स जैसे बिक्री टूल्स
- शिपिंग, इन्वेंटरी और एनालिटिक्स जैसे ऑपरेशंस
सही कॉम्बिनेशन आपके स्टोर के साइज़, प्रोडक्ट्स, और लक्ष्यों पर निर्भर करता है।

