कृपया ध्यान दें: कुछ लिंक में जानकारी अंग्रेज़ी में हो सकती है।
20वीं सदी के मध्य में Alan Turing (एलन ट्यूरिंग) और John McCarthy (जॉन मैकार्थी) जैसे कंप्यूटर वैज्ञानिकों के इनोवेटिव काम के बाद से, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक सैद्धांतिक अवधारणा से विकसित होकर हमारे रोज़मर्रा के जीवन का एक सामान्य हिस्सा बन चुकी है।
जैसे-जैसे AI टूल्स अधिक सुलभ होते जा रहे हैं, एंटरप्रेन्योर AI-जनरेटेड वीडियो बनाने के नए-नए तरीके खोज रहे हैं। अब आप AI वीडियो जेनरेटर के ज़रिए कस्टमाइज़्ड, प्रोफेशनल वीडियो बना सकते हैं। ये वीडियो साधारण स्टॉक फुटेज से कहीं बढ़कर होते हैं। तो चाहे आप मार्केटिंग वीडियो बना रहे हों, ट्रेनिंग वीडियो, या फिर एजुकेशनल कंटेंट, ये आधुनिक जेनरेटर आपका मनचाहा कंटेंट बनाने में काम आ सकते हैं।
सबसे अच्छा AI वीडियो जेनरेटर कैसा होता है, उसकी प्रमुख खूबियाँ क्या होती हैं, और बाज़ार के सबसे बेहतरीन AI वीडियो जेनरेटर कौन से हैं, नीचे उनकी सूची दी हुई है।
सबसे अच्छा AI वीडियो जेनरेटर और उसमें क्या-क्या होना चाहिए?
सही AI वीडियो जेनरेटर टूल आपकी बिज़नेस की ज़रूरतों पर निर्भर करता है, लेकिन वीडियो बनाकर उसे एडिट करने के प्रोसेस में काम आने वाले एलिमेंट्स नीचे दिए गए हैं:
आसान यूज़र इंटरफेस
AI टूल्स के साथ काम करना लगातार आसान होता जा रहा है। बाज़ार में कई विकल्प उपलब्ध हैं, इसलिए अलग-अलग AI वीडियो टूल्स की तुलना करके देखें कि कौन सा इंटरफेस आपका वीडियो बनाने की प्रक्रिया के लिए सबसे बढ़िया लगता है। उदाहरण के लिए, अगर आपको कई घंटों की इंटरव्यू फुटेज को छोटे-छोटे क्लिप्स में बदलना है, तो ड्रैग एंड ड्रॉप इंटरफेस वाला AI टूल चुन लें। इससे आप आसानी से फुटेज अपलोड करके एडिटेड स्निपेट्स अपने आप प्राप्त कर सकते हैं।
ज़्यादातर AI वीडियो जेनरेटर फ्री ट्रायल या डेमो देते हैं। अलग-अलग विकल्पों को आज़माकर देखें कि कौन सा इंटरफेस आपकी क्रिएशन प्रक्रिया और कंटेंट स्टाइल के अनुकूल है। उदाहरण के लिए, अगर आपको शुरू से इन्फॉर्मेशनल वीडियो बनाने हैं, तो ऐसे AI टूल खोजें, जो सरल प्रॉम्प्ट या टेक्स्ट बॉक्स में लिखी स्क्रिप्ट से वीडियो जेनरेट करते हों।
कस्टमाइज़ेशन के विकल्प
ऐसा AI वीडियो जेनरेटर चुनें, जिसमें कस्टमाइज़ेशन फीचर्स हों, ताकि आप अपने कंटेंट को अपने ब्रांड के अनुसार ढाल सकें। उदाहरण के लिए, HeyGen (हेजेन) और Peech (पीच) जैसे कुछ AI वीडियो जेनरेटर आपको लोगो या खास कलर स्कीम जैसे ब्रांड एसेट्स अपलोड करने की सुविधा देते हैं, ताकि वीडियो आपकी ब्रांड गाइडलाइन्स के अनुरूप बनें। कस्टमाइज़ेशन विकल्प जितने ज़्यादा होंगे, आपके लिए यूनिक कंटेंट बनाना उतना ही आसान हो जाएगा।
विविध क्षमताएँ
अपनी खास ज़रूरतों की पहचान करके अपनी उम्मीदों पर खरा उतरने वाला वीडियो जेनरेटर चुन लें। उदाहरण के लिए, अगर आपके पास पहले से वीडियो फुटेज है, लेकिन आप उसे एक शानदार वीडियो में बदलना चाहते हैं, तो Descript (डिस्क्रिप्ट) या Pictory (पिक्टोरी) जैसे वीडियो एडिटिंग टूल्स वाले जेनरेटर खोजें। अगर आपको शुरू से ट्रेनिंग वीडियो की एक सीरीज़ बनानी है, तो DeepBrain AI (डीपब्रेन AI) जैसे टूल के इस्तेमाल के बारे में सोचकर देख लें। यह टूल आपके निर्देशानुसार बिल्कुल असली दिखने वाले AI अवतार बना सकता है।
सबसे अच्छा AI वीडियो जेनरेटर: 8 टॉप टूल्स
- Peech (पीच)
- Descript (डिस्क्रिप्ट)
- Pictory (पिक्टोरी)
- Synthesia (सिंथेसिया)
- HeyGen (हेजेन)
- DeepBrain AI (डीपब्रेन AI)
- Fliki (फ्लिकी)
- Invideo AI (इनवीडियो AI)
वीडियो बनाने और एडिटिंग प्रक्रिया को स्वचालित करने के लिए ये रहे कुछ सबसे लोकप्रिय टूल्स:
1. Peech (पीच)
Peech (पीच) को कंटेंट क्रिएटर्स और बिज़नेस के लिए डिज़ाइन किया गया है, ताकि वे मौजूदा अनएडिटेड वीडियो से कंसिस्टेंट ब्रांडिंग वाले हाई क्वालिटी स्निपेट बना सकें। पीच के AI-पावर्ड वीडियो एडिटिंग सॉफ्टवेयर से आप अनएडिटेड टॉकिंग हेड वीडियो अपलोड कर सकते हैं और अपने ब्रांड एसेट्स के साथ एडिटेड स्निपेट प्राप्त कर सकते हैं।
अगर आपके पास संतुष्ट ग्राहकों या कर्मचारियों की कच्चे इंटरव्यू फुटेज हैं, तो चंद मिनटों में Peech (पीच) उस फुटेज से अलग-अलग तरह के एडिटेड ब्रांडेड कंटेंट अपने आप ही तैयार कर सकता है।
पीच विज़अल स्टाइल टेम्पलेट, स्पीकर टाइटल, और सबटाइटल के साथ-साथ इंट्रो और आउट्रो जैसे कस्टमाइज़ेशन टूल्स की एक बढ़िया रेंज मुहैया कराता है। इसमें आपके कंपनी लोगो जैसे एसेट्स शामिल हो सकते हैं। ऑटोमेटिक ट्रांसक्रिप्शन और अनुवाद के लिए आपके पास 20 से अधिक भाषाओं के विकल्प होते हैं।
प्राइसिंग: वॉटरमार्क वाले वीडियो जेनरेट करने के लिए Peech (पीच) पर फ्री ट्रायल शुरू करें। इसके बाद, प्राइसिंग प्लान्स के बारे में जानने के लिए डेमो का अनुरोध करें।
2. Descript (डिस्क्रिप्ट)
Descript (डिस्क्रिप्ट) एक AI-पावर्ड वीडियो एडिटिंग सॉफ्टवेयर टूल है, जिसकी बदौलत आप ट्रांसक्रिप्ट में बदलाव करके वीडियो एडिट कर सकते हैं। जब आप अपने वीडियो में बातचीत, इंटरव्यू, या वॉयस-ओवर की ट्रांसक्रिप्ट को एडिट करते हैं, तो Descript (डिस्क्रिप्ट) अपने आप वीडियो में वे बदलाव कर देता है। अपने सरल यूज़र इंटरफेस के साथ, Descript (डिस्क्रिप्ट) फिल्माए गए पॉडकास्ट, इंटरव्यू और, एजुकेशनल ट्यूटोरियल के लिए कमाल का टूल है।
Descript (डिस्क्रिप्ट) के कुछ फीचर्स हैं:
- बैकग्राउंड रिप्लेसमेंट
- ब्रांडेड टेम्पलेट
- ऑटोमेटिक फिलर वर्ड रिमूवल
ऊपर बताए आखिरी फीचर से भाषण से रुकावटें दूर हो जाती हैं।
प्राइसिंग: Descript (डिस्क्रिप्ट) के अलग-अलग प्राइसिंग प्लान हैं। इनमें प्रति माह एक घंटे की वीडियो ट्रांसक्रिप्शन के साथ-साथ एक फ्री विकल्प और 40 घंटे की ट्रांसक्रिप्शन के लिए $50 प्रति माह पर एक बिज़नेस प्लान शामिल है। Hobbyist (हॉबीस्ट) और Creator (क्रिएटर) प्लान्स की कीमत क्रमशः $19 और $35 प्रति माह है।
3. Pictory (पिक्टोरी)
ज़रूरत पड़ने पर सबटाइटल्स ऑन कर लें।
Pictory (पिक्टोरी) एक ऐसा AI वीडियो जेनरेटर टूल है, जो स्क्रिप्ट, ब्लॉग पोस्ट, इमेज, या म्यूज़िक से वीडियो बना सकता है। यह टूल इनके बहुत काम आ सकता है:
- वे शिक्षक, जो हिस्ट्री लेसन जैसे इन्फॉर्मेशनल वीडियो बनाना चाहते हैं।
- वे कंपनियाँ, जो ब्लॉग पोस्ट को YouTube (यूट्यूब) वीडियो में बदलकर एंगेजमेंट बढ़ाना चाहती हैं।
Pictory (पिक्टोरी) AI-पावर्ड वीडियो एडिटिंग टूल्स भी मुहैया कराता है। इन टूल्स की बदौलत लंबे-लंबे वीडियो से स्वचालित रूप से स्निपेट बनाए जा सकते हैं।
प्राइसिंग: प्राइसिंग विकल्प स्टार्टर प्लान के लिए $25 प्रति माह से लेकर $119 प्रति माह तक के व्यापक प्लान तक हैं। इनकी बदौलत बड़ी-बड़ी टीमें वीडियो प्रोजेक्ट शेयर करके उनपर साथ में काम कर पाती हैं।
4. Synthesia (सिंथेसिया)
Synthesia (सिंथेसिया) एक टेक्स्ट-टू-वीडियो AI टूल है। यह टूल वीडियो स्क्रिप्ट का इस्तेमाल करके AI अवतार और वॉयस-ओवर के साथ प्रोफेशनल वीडियो क्लिप जेनरेट कर देता है। यह ऐसे वीडियो बनाने के लिए बढ़िया है, जिनमें सब्जेक्ट सीधे कैमरे को निर्देश या जानकारी दे रहे हों।
Synthesia (सिंथेसिया) के कुछ फीचर्स:
- 130 से अधिक भाषाएँ
- 160 स्टॉक AI अवतार (यहाँ तक कि आप एक कस्टम अवतार भी बना सकते हैं)
- एडिटिंग टूल्स
ऊपर बताए एडिटिंग टूल्स के ज़रिए आप अपने अवतार की परफ़ॉर्मेंस के एलिमेंट्स, जैसे कि रुकावट और हाव-भाव, को एडजस्ट कर सकते हैं।
प्राइसिंग: Synthesia (सिंथेसिया) एक फ्री प्लान, $29 प्रति माह का स्टार्टर प्लान, और $89 प्रति माह का फुल क्रिएटर प्लान मुहैया कराता है।
5. HeyGen (हेजेन)
HeyGen (हेजेन) टेक्स्ट-टू-वीडियो जेनरेशन के लिए एक और विकल्प है। इसके कुछ फीचर्स हैं:
- 100 से अधिक कस्टमाइज़ेबल अवतार
- दर्जनों भाषाओं में कम से कम 300 वॉयस विकल्प
- AI राइटिंग असिस्टेंट
- प्रोफेशनल टेम्पलेट
- बैकग्राउंड म्यूज़िक
आप नए कंटेंट के लिए अपनी आवाज़ की नकल करने के लिए AI-पावर्ड वॉयस क्लोनिंग टूल से एक कस्टम अवतार बना सकते हैं।
प्राइसिंग: सीमित फीचर्स वाले फ्री प्लान, $29 प्रति माह के क्रिएटर प्लान, या $149 प्रति माह के फुल टीम प्लान में से चुनें।
6. DeepBrain AI (डीपब्रेन AI)
DeepBrain (डीपब्रेन) एक AI वीडियो जेनरेशन कंपनी है। इस कंपनी की कुछ सेवाएँ:
- टेक्स्ट-टू-वीडियो टूल्स
- AI अवतार
- वॉयसओवर क्षमताएँ
इसके सरल यूज़र इंटरफेस, स्टाइलाइज़्ड वीडियो टेम्पलेट, और सुविधाजनक ट्रांसलेशन टूल्स से आप AI वीडियो बना सकते हैं। AI फेस्वैप टेक्नोलॉजी और बैकग्राउंड म्यूज़िक के साथ DeepBrain (डीपब्रेन) वीडियो क्रिएशन को बेहतर बनाता है। यह उन customizable talking head (कस्टमाइज़ेबल टॉकिंग हेड) वीडियो के लिए बढ़िया होता है, जिनमें सब्जेक्ट सीधे कैमरे की तरफ देख रहा होता है।
प्राइसिंग: व्यक्तिगत प्राइसिंग प्लान $29 प्रति माह से शुरू होते हैं, और टीम प्लान $89 प्रति माह से शुरू होते हैं।
रेसोर्स: वीडियो मार्केटिंग: 2026 में एक सफल वीडियो रणनीति बनाएँ
7. Fliki (फ्लिकी)
Fliki (फ्लिकी) टेक्स्ट प्रॉम्प्ट से वीडियो बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया एक AI वीडियो जेनरेशन टूल है। AI अवतार और ऑटोमेटिक वीडियो एडिटर टूल्स के साथ, Fliki (फ्लिकी) आपको ब्लॉग पोस्ट का URL लेकर, AI वॉयस चुनकर, और एक भारी-भरकम मीडिया लाइब्रेरी से कस्टमाइज़ेबल विज़ुअल चुनकर आसानी से ब्लॉग पोस्ट को वीडियो में बदल देता है।
प्राइसिंग: Fliki (फ्लिकी) प्रति माह पाँच मिनट के कंटेंट वाला एक फ्री प्लान और 180 मिनट के वीडियो के लिए $28 प्रति माह वाला स्टैंडर्ड प्लान मुहैया कराता है।
8. Invideo AI (इनवीडियो AI)
Invideo AI (इनवीडियो AI) टेक्स्ट प्रॉम्प्ट से वीडियो जेनरेट करने और ऑटोमेटिक ट्रिमिंग और कलर एडजस्टमेंट-पावर्ड टूल्स के साथ आपकी वीडियो एडिटिंग प्रक्रिया को बेहतर बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसमें बेहतरीन प्रेज़ेंटेशन बनाने के लिए एक वीडियो स्लाइडशो टूल भी है।
प्राइसिंग: प्रति माह 10 मिनट की वीडियो जेनरेशन और सीमित फीचर्स वाला फ्री प्लान उपलब्ध है, जबकि $60 में फुल प्लान के तहत सभी फीचर्स और प्रति माह 200 मिनट मिलते हैं।
सबसे अच्छा AI वीडियो जेनरेटर: अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
क्या AI वीडियो बना सकता है?
जी हाँ। आज मार्किट में ऐसे AI टूल्स हैं, जिन्हें उपयोगकर्ताओं को वीडियो कंटेंट जेनरेट करने में मदद करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। ये टूल्स वीडियो बनाकर उन्हें एडिट करने और रिलीज़ करने की प्रक्रिया को स्वचालित करने के लिए मशीन लर्निंग और कंप्यूटर विज़न का इस्तेमाल करते हैं।
AI-जेनरेटेड वीडियो का इस्तेमाल किस लिए किया जा सकता है?
AI-जेनरेटेड वीडियो का इस्तेमाल मार्केटिंग सामग्री, एजुकेशनल कंटेंट, या फिर प्रोडक्ट, सेवाओं या बिज़नेस के लिए एक्सप्लेनर वीडियो के तौर पर किया जा सकता है।
क्या AI वीडियो जेनरेटर के इस्तेमाल में कोई जोखिम होता है?
AI-जनरेटेड वीडियो कंटेंट के इस्तेमाल में कई जोखिम होते हैं, जैसे कि गोपनीयता-संबंधी समस्याएँ, गलत सूचना, और कॉपीराइट उल्लंघन। लेकिन मार्किट में ऐसे कई प्रोफेशनल AI वीडियो जेनरेटर भी हैं, जिनका इस्तेमाल करके आप सुरक्षित और कानूनी AI वीडियो कंटेंट बना सकते हैं।
इन्हें बेहतर ढंग से समझने के लिए आप इस वीडियो को देख सकते हैं। ज़रूरत पड़ने पर सबटाइटल्स ऑन कर लें।


