कृपया ध्यान दें: कुछ लिंक्स में जानकारी अंग्रेज़ी में हो सकती है।
इवेंट और अपॉइंटमेंट के लिए साइन-अप की सुविधा देना आपके या आपके ग्राहकों के लिए जटिल नहीं होना चाहिए। Shopify अपॉइंटमेंट बुकिंग ऐप की मदद से ग्राहक आपकी ईकॉमर्स साइट छोड़े बिना आसानी से बुकिंग कर सकते हैं। रियल-टाइम उपलब्धता को सिंक करके ये ऐप्स आने वाली अपॉइंटमेंट्स को मैनेज कर सकती हैं।
आगे जानिए कि अपॉइंटमेंट ऐप में क्या देखना चाहिए। साथ ही, Shopify ऐप स्टोर की नौ बेहतरीन ऐप्स के बारे में पढ़िए।
Shopify अपॉइंटमेंट बुकिंग ऐप क्या होती है?
Shopify अपॉइंटमेंट बुकिंग ऐप एक ऐसा सॉफ़्टवेयर है, जिसे आप Shopify ऐप स्टोर से डाउनलोड करके अपने ऑनलाइन स्टोर में जोड़ते हैं।
Shopify अपॉइंटमेंट बुकिंग ऐप्स ग्राहकों को एक डिजिटल इंटरफ़ेस देती हैं, जिससे वे आपकी ईकॉमर्स साइट से बाहर निकले बिना कोई टाइम स्लॉट बुक कर सकते हैं। क्योंकि ये ऐप्स Google और Apple Calendar जैसे कैलेंडर सॉफ़्टवेयर के साथ इंटीग्रेट हो जाती हैं, इसलिए अपने कैलेंडर को सिंक करके डबल बुकिंग से बचना आसान हो जाता है।
कई बुकिंग ऐप्स एडवांस्ड फ़ीचर्स देती हैं, जैसे ऑटोमेटेड ईमेल, SMS रिमाइंडर, और कस्टमर पोर्टल। इन फ़ीचर्स के चलते ग्राहक अपनी आने वाली अपॉइंटमेंट देख पाते हैं। कुछ ऐप्स ग्राहकों को किसी खास टीम मेंबर के साथ बुकिंग करने की सुविधा भी देती हैं। वे एम्प्लॉई पोर्टल भी उपलब्ध करा सकती हैं, जिससे स्टाफ़ अपनी उपलब्धता शेयर करके अपनी आने वाली अपॉइंटमेंट देख सकता है।
Shopify पर अपना बिज़नेस लॉन्च करने के बारे में और जानने के लिए आप इस वीडियो को देख सकते हैं। ज़रूरत पड़ने पर सबटाइटल्स ऑन कर लें (ऑटो जेनरेट)।
Shopify अपॉइंटमेंट बुकिंग ऐप में क्या देखें
अपॉइंटमेंट शेड्यूलिंग ऐप्स एक कैलेंडर से कहीं बढ़कर होती हैं। आपके बिज़नेस के मुताबिक आपको इन अतिरिक्त फ़ीचर्स में दिलचस्पी हो सकती है:
कस्टमाइज़ेशन टूल्स
कुछ शेड्यूलिंग ऐप्स आपको बुकिंग प्रक्रिया को अपने बिज़नेस के हिसाब से कस्टमाइज़ करने की सुविधा देती हैं।
उदाहरण के लिए, एक पर्सनल ट्रेनर अपॉइंटमेंट बुक करने से पहले ग्राहकों से एक वेवर साइन करने को कहा जा सकता है। एक डॉग ग्रूमर कुत्ते के बालों की अलग-अलग लंबाई के लिए 30 मिनट और एक घंटे की अपॉइंटमेंट दे सकता है। एक हेयर सैलून कस्टम फ़ील्ड जोड़ सकता है, ताकि ग्राहक स्टाइलिस्ट के लिए ज़रूरी जानकारी छोड़ सकें।
शेड्यूलिंग फ़ॉर्म में आप अपनी कंपनी की ब्रांडिंग भी जोड़ सकते हैं। कुछ ऐप्स आपको इंटरफ़ेस में अपने ब्रांड कलर डालने और यहाँ तक कि टाइपोग्राफ़ी बदलने की सुविधा भी देती हैं।
सर्विस बिज़नेस के ज़रिए किसी फ़ायदेमंद बाज़ार में कदम रखा जा सकता है। आइए देखते हैं कि अपनी विशेषज्ञता को मुनाफ़े वाले बिज़नेस में कैसे बदला जा सकता है।
ऑटोमेशन
एक बेहतरीन Shopify अपॉइंटमेंट बुकिंग ऐप बुकिंग की पुष्टि करने और आने वाली अपॉइंटमेंट के बारे में याद दिलाने के लिए ग्राहकों को ऑटोमेटेड मैसेज भी भेज सकती है। कुछ ऐप्स Shopify Flow के साथ भी इंटीग्रेट हो जाती हैं, जो एक फ़्री Shopify-नेटिव सॉफ़्टवेयर है। इसके ज़रिए आप कस्टमाइज़्ड वर्कफ़्लो शुरू करने वाले ट्रिगर भी सेट कर सकते हैं।
कैलेंडर के साथ कम्पेटिबिलिटी
आपकी चुनी हुई ऐप को आपके कैलेंडर के साथ सिंक होना चाहिए, ताकि आप डबल बुकिंग से बच सकें। अपॉइंटमेंट बुकिंग ऐप इंस्टॉल करने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि वह आपके इस्तेमाल किए जाने वाले कैलेंडर सॉफ़्टवेयर के साथ कम्पेटिबल हो, फिर चाहे वह Google हो, Apple हो, या फिर Outlook।
पेमेंट सपोर्ट और इंटीग्रेशन
सर्विस बिज़नेस को ऐसी अपॉइंटमेंट बुकिंग ऐप से फ़ायदा हो सकता है, जो उन्हें डिपॉज़िट या एडवांस पेमेंट स्वीकार करने की सुविधा देती हों। ये बुकिंग ऐप्स Shopify Checkout और अन्य पेमेंट प्रोसेसर के साथ इंटीग्रेट हो जाती हैं, जिससे आप आसानी से पेमेंट ले पाते हैं। इस सुविधा के चलते आप तब भी डिपॉज़िट या कैंसिलेशन शुल्क वसूल पाते हैं, जब कोई अपनी अपॉइंटमेंट मिस कर देता है या आखिरी वक्त पर कैंसल कर देता है। इस तरह आप वित्तीय नुकसान से बच जाते हैं।
अगर आप एक ऑफ़लाइन या इन-पर्सन बिज़नेस चलाते हैं, तो ऐसी Shopify अपॉइंटमेंट बुकिंग ऐप चुनें, जो Shopify Point of Sale (POS) सिस्टम के साथ इंटीग्रेट हो सके। इससे आमने-सामने पेमेंट लेना आसान हो जाता है। उदाहरण के लिए, एक हेयर सैलून ऑनलाइन बुकिंग ले सकता है और हेयरकट के बाद ग्राहकों के कार्ड स्वाइप कर सकता है।
बेहतरीन Shopify अपॉइंटमेंट बुकिंग ऐप्स
सही अपॉइंटमेंट बुकिंग ऐप से ऑनलाइन बुकिंग स्वीकार करना आसान हो जाता है। यहाँ छोटे बिज़नेस के लिए नौ टॉप-रेटेड अपॉइंटमेंट शेड्यूलिंग टूल दिए गए हैं। ये सभी Shopify ऐप स्टोर में उपलब्ध हैं।
1. BookX
स्टैंडर्ड अपॉइंटमेंट बुकिंग के अलावा BookX (पहले Bookeasy) फ़ुल-डे और मल्टीडे बुकिंग विकल्प जैसे एडवांस्ड शेड्यूलिंग टूल देता है। यह इसे ट्रैवल अनुभव और टूर बेचने वाले सर्विस बिज़नेस के लिए एक अच्छा विकल्प बनाता है।
अगर आप इवेंट होस्ट कर रहे हैं या एक्सरसाइज़ क्लास जैसे ग्रुप एक्सपीरियंस बेच रहे हैं, तो BookX ग्राहकों को आपके उपलब्ध स्लॉट्स की संख्या दिखा सकता है। ऐप के पेड वर्ज़न से आप कर्मचारियों के लिए कैलेंडर इंपोर्ट कर सकते हैं, ताकि ग्राहक किसी खास स्टाफ़ मेंबर के साथ बुकिंग कर सकें।
इंटीग्रेशन: Shopify POS, Shopify Flow, Google Calendar, Google Meet, Zoom, Klaviyo
फ़ीचर्स:
- मल्टीलोकेशन
- मल्टीडे
- अलग-अलग स्टाफ़ मेंबर के लिए बुकिंग
- यूज़र डैशबोर्ड
- ईमेल नोटिफ़िकेशन
- ग्रुप इवेंट
प्राइसिंग: फ़्री प्लान उपलब्ध है; Smart $9.99 प्रति माह; Pro $19.99 प्रति माह
2. Cowlendar
Cowlendar का शेड्यूलिंग विजेट आपको Add to Cart बटन की जगह Book Now बटन लगाने देता है। इससे आपकी साइट का यूज़र इंटरफ़ेस (UI) आसान हो सकता है, क्योंकि अपॉइंटमेंट बुक करने के लिए ग्राहकों को आपके स्टोर के किसी अलग हिस्से में जाने की ज़रूरत नहीं पड़ती।
Cowlendar की पेड सब्सक्रिप्शन के साथ आप ग्राहकों को दिखाई देने वाले शेड्यूलिंग इंटरफ़ेस को अपने ब्रांड कलर के अनुसार कस्टमाइज़ कर सकते हैं। इससे ब्रांड की कंसिस्टेंसी बनाए रखने में मदद मिलती है।
इंटीग्रेशन: Calendly, Zoom, Google Meet
फ़ीचर्स:
- मल्टीडे
- ईमेल नोटिफ़िकेशन
- SMS नोटिफ़िकेशन
प्राइसिंग: फ़्री प्लान उपलब्ध; Pro $13.99 प्रति माह; Elite $25.99 प्रति माह; Ultra $39.99 प्रति माह
3. Tipo
Tipo को खासतौर पर Shopify के लिए बनाया गया है। यहाँ आप अपने बुकिंग फ़ॉर्म के फ़ॉन्ट, कलर, और बैकग्राउंड को कस्टमाइज़ कर सकते हैं। ग्राहकों से अतिरिक्त जानकारी लेने के लिए कस्टम फ़ील्ड भी जोड़े जा सकते हैं।
Tipo आपको आने वाली अपॉइंटमेंट के बारे में ऑटोमेटेड ईमेल और SMS मैसेज भेजने की सुविधा देता है। इनमें कन्फ़र्मेशन, रिमाइंडर, और रीशेड्यूलिंग मैसेज शामिल हैं। Tipo का फ़्री वर्ज़न आपको सिर्फ़ एक ही सर्विस लिस्ट करने देता है। इसलिए अगर आप एक से ज़्यादा बुकिंग विकल्प देना चाहते हैं, तो आपको पेड प्लान लेना होगा।
इंटीग्रेशन: Shopify POS, Google Calendar, Zapier, Klaviyo, Mailchimp, Hubspot
फ़ीचर्स:
- अलग-अलग स्टाफ़ मेंबर के लिए बुकिंग
- ईमेल नोटिफ़िकेशन
- SMS नोटिफ़िकेशन
- तुरंत भुगतान स्वीकार करें
- ग्रुप इवेंट
प्राइसिंग: फ़्री प्लान उपलब्ध; Basic $9.90 प्रति माह; Pro $14.90 प्रति माह
4. Meety
Meety आपको रिकरिंग और पैकेज अपॉइंटमेंट देने की सुविधा देता है। यह योग स्टूडियो या स्पा जैसे बिज़नेस के लिए मददगार हो सकता है, जो मेंबरशिप फ़ीस तो लेते हैं पर वहाँ पहले से बुकिंग की ज़रूरत भी होती है। यह एस्थेटिशियन या हेयर स्टाइलिस्ट जैसे मल्टी-सर्विस प्रोवाइडर्स के लिए भी यह उपयोगी हो सकता है।
Meety ग्राहकों के लिए अपने अपॉइंटमेंट बुकिंग फ़्लो को कस्टमाइज़ करने की सुविधा भी देता है। इस फ़ीचर के चलते आप कस्टमर पोर्टल और पर्सनलाइज़्ड ईमेल बना सकते हैं। साथ ही, इसमें वेटलिस्ट और मल्टी-लैंग्वेज सपोर्ट जैसे एडवांस्ड फ़ीचर्स भी शामिल हैं। गौरतलब है कि टीम पोर्टल और Shopify POS इंटीग्रेशन जैसे फ़ीचर एक्सेस करने के लिए आपको बेहतर सब्सक्रिप्शन टियर के लिए सब्सक्राइब करना पड़ता है।
इंटीग्रेशन: Shopify Flow, Zoom, Calendly, Outlook, Google Calendar, Zapier, Klaviyo, Google Meet
फ़ीचर्स:
- स्टाफ़ कैलेंडर मैनेजमेंट
- ईमेल नोटिफ़िकेशन
- यूज़र डैशबोर्ड
- तुरंत भुगतान स्वीकार करें
- ग्रुप इवेंट
प्राइसिंग: फ़्री प्लान उपलब्ध; Starter $14 प्रति माह; Business $27 प्रति माह; Enterprise $47 प्रति माह
5. Apntly
Apntly आपको किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस पेज पर Book Now बटन जोड़ने की सुविधा देता है, जिससे इंटीग्रेशन आसान हो जाती है। ऐप का पेड वर्ज़न कई सर्विस प्रोवाइडर वाले बिज़नेस के लिए उपयोगी फ़ीचर्स देता है। इनमें अलग-अलग प्रोडक्ट और सर्विस के लिए टीम मेंबर असाइन करना और ग्राहकों को अलग-अलग कर्मचारियों के साथ बुकिंग करने देना शामिल है।
इंटीग्रेशन: Zoom, Calendly, Google Calendar, Outlook
फ़ीचर्स:
- अलग-अलग स्टाफ मेंबर के लिए बुकिंग
- स्टाफ़ कैलेंडर मैनेजमेंट
- ईमेल नोटिफ़िकेशन
- तुरंत भुगतान स्वीकार करें
- ग्रुप इवेंट
प्राइसिंग: फ़्री प्लान उपलब्ध; Starter $5 प्रति माह; Pro $9 प्रति माह
6. Appointo
किसी भी प्रोडक्ट पेज पर बुकिंग सुविधा जोड़ने देने के अलावा Appointo पर आपको रिकरिंग बुकिंग मैनेज करने की सुविधा भी मिलती है। यह बात मेंबरशिप बिज़नेस के लिए इसे एक अच्छा विकल्प बनाती है।
Appointo पर ग्राहकों के लिए भी कई कम के फ़ीचर्स हैं। ग्राहकों को अपनी अपॉइंटमेंट याद दिलाने के लिए आप उन्हें टेक्स्ट और ईमेल रिमाइंडर, दोनों भेज सकते हैं। ग्राहक अपनी सभी बुकिंग्स एक कस्टमर पोर्टल में देख सकते हैं।
Appointo के फ़्री वर्ज़न में असीमित सर्विस लिस्टिंग और Shopify POS इंटीग्रेशन मिलते हैं। हाँ, इसकी कुछ कमियाँ भी हैं, जैसे Appointo ब्रांडिंग का दिखाई देना।
इंटीग्रेशन: Shopify POS, Calendly, Zoom, Google Meet, Outlook
फ़ीचर्स:
- मल्टीडे
- अलग-अलग स्टाफ़ मेंबर के लिए बुकिंग
- ईमेल नोटिफ़िकेशन
- यूज़र डैशबोर्ड
- SMS नोटिफ़िकेशन
- तुरंत भुगतान स्वीकार करें
- ग्रुप इवेंट
प्राइसिंग: फ़्री प्लान उपलब्ध; Pro $14 प्रति माह; Premium $25 प्रति माह; Advanced $39 प्रति माह
7. Easy Appointment Booking
Easy Appointment Booking में बुकिंग्स के लिए एक टीम पोर्टल बनाया जा सकता है, ताकि कर्मचारी आने वाली अपॉइंटमेंट देख सकें।
यह ऐप आपको रिकरिंग और पैकेज अपॉइंटमेंट के साथ-साथ ग्रुप इवेंट शेड्यूल करने की भी सुविधा देती है। इसके अलावा, अपॉइंटमेंट पूरी होने के बाद Leave a Review बटन वाले ईमेल भी भेजे जा सकते हैं। इससे ग्राहक फ़ीडबैक और सोशल प्रूफ़ जुटाना आसान हो जाता है।
Easy Appointment Booking के फ़्री वर्ज़न में अनलिमिटेड बुकिंग्स और टीम मेंबर जोड़े जा सकते हैं, लेकिन यह फ़ीचर सिर्फ़ एक ही इवेंट तक सीमित होता है। Google Calendar और Zoom के साथ सॉफ़्टवेयर इंटीग्रेट करने के लिए आपको ऐप के Pro टियर में अपग्रेड करना होता है।
इंटीग्रेशन: Shopify POS, Shopify Flow, Google Calendar, Outlook, Klaviyo, Calendly, Zoom
फ़ीचर्स:
- मल्टीलोकेशन
- ईमेल नोटिफ़िकेशन
- SMS नोटिफ़िकेशन
- तुरंत भुगतान स्वीकार करें
- ग्रुप इवेंट
प्राइसिंग: फ़्री प्लान उपलब्ध; Standard $15 प्रति माह; Pro $29 प्रति माह; Pro Plus $39 प्रति माह
8. Propel
Propel व्यक्तिगत और ग्रुप, दोनों तरह की बुकिंग सपोर्ट करता है। यह ऐप मर्चेंट को डिपॉज़िट स्वीकार करने की सुविधा देती है और रिमाइंडर व अपॉइंटमेंट के बाद रिव्यू रिक्वेस्ट भेजने की प्रक्रिया को ऑटोमेट कर देती है। अगर आप Propel को Zoom के साथ इस्तेमाल करते हैं, तो ऑनलाइन अपॉइंटमेंट के लिए यह टूल मीटिंग लिंक अपने आप बना सकता है।
अगर आपके पास सिर्फ़ एक ही सर्विस है, तो Propel का फ़्री वर्ज़न आपके लिए काम कर सकता है। एक से ज़्यादा सर्विस देने, टीम मेंबर जोड़ने, Google Calendar के साथ सिंक करने, और SMS नोटिफ़िकेशन भेजने के लिए आपको पेड वर्ज़न में अपग्रेड करना होगा।
इंटीग्रेशन: Sesami, Google Calendar, Zoom
फ़ीचर्स:
- ईमेल नोटिफ़िकेशन
- SMS नोटिफ़िकेशन
- तुरंत भुगतान स्वीकार करें
- ग्रुप इवेंट
प्राइसिंग: फ़्री प्लान उपलब्ध; Basic $8 प्रति माह; Pro $16 प्रति माह; Premium $24 प्रति माह
9. IzyRent
IzyRent के ज़रिए ग्राहक स्टैंडर्ड और मल्टीडे अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं। यहाँ आप डिपॉज़िट भी स्वीकार कर सकते हैं। इससे कमाई का कुछ हिस्सा पहले से सुरक्षित हो जाता है और रिट्रीट या इवेंट के लिए फ़ोटोग्राफ़ी जैसी मल्टीडे सर्विस बुक करने वाले ग्राहकों के साथ बार-बार बातचीत करने की ज़रूरत भी कम हो जाती है।
इन खूबियों के कारण रिट्रीट बिज़नेस, इवेंट प्लानिंग बिज़नेस, वेडिंग फ़ोटोग्राफ़ी बिज़नेस, और लगातार कई दिनों तक एक ही ग्राहक के साथ काम करने वाले दूसरे बिज़नेस के लिए IzyRent एक अच्छा विकल्प होता है। Airbnb के साथ इसकी इंटीग्रेशन इसे Airbnb इकोसिस्टम में काम करने वाली कंपनियों के लिए खासतौर पर उपयोगी विकल्प बनाती है। अगर आप अपने बुकिंग कैलेंडर पर 15 से ज़्यादा दिन दिखाना चाहते हैं, तो आपको IzyRent के पेड वर्ज़न में अपग्रेड करना होगा।
इंटीग्रेशन: Google Calendar, Apple Calendar, Outlook, Zoom, Airbnb
फ़ीचर्स:
- मल्टीलोकेशन
- मल्टीडे
- ईमेल नोटिफ़िकेशन
- तुरंत भुगतान स्वीकार करें
- ग्रुप इवेंट
प्राइसिंग: फ़्री प्लान उपलब्ध; Pro $24.99 प्रति माह
Shopify अपॉइंटमेंट बुकिंग ऐप्स: अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
Shopify के लिए सबसे अच्छी शेड्यूलिंग ऐप कौन-सी है?
Shopify के लिए सबसे अच्छी शेड्यूलिंग ऐप्स में BookX, Cowlendar, Meety, और Apntly के साथ-साथ ऊपर बताई गईं अन्य ऐप्स भी शामिल हैं। इनके ज़रिए ग्राहक सीधे आपकी Shopify वेबसाइट से अपॉइंटमेंट और इवेंट बुक कर सकते हैं।
अपॉइंटमेंट के लिए सबसे अच्छी ऐप कौन-सी है?
अपॉइंटमेंट के लिए सबसे अच्छी ऐप आपके बिज़नेस और उसके इस्तेमाल के तरीके पर निर्भर करती है। एक अच्छा ऑनलाइन शेड्यूलिंग सॉफ़्टवेयर ग्राहकों को कुछ ही क्लिक्स में अपॉइंटमेंट और इवेंट बुक करने की सुविधा देता है। Shopify की कई बेहतरीन शेड्यूलिंग ऐप्स ग्राहकों को अपनी पसंद के स्टाफ़ मेंबर के साथ बुकिंग करने का विकल्प देती हैं। इनके ज़रिए आप ऑटोमेटेड रिमाइंडर ईमेल और टेक्स्ट भी भेज सकते हैं।
क्या कोई फ़्री शेड्यूलिंग ऐप है?
जी हाँ, कई शेड्यूलिंग ऐप्स के फ़्री प्लान उपलब्ध हैं। BookX का भी फ़्री प्लान उपलब्ध है। Cowlendar, Tipo, और Meety जैसी दूसरी ऐप्स के भी फ़्री वर्ज़न उपलब्ध हैं।
क्या Shopify पर अपॉइंटमेंट शेड्यूलिंग टूल्स उपलब्ध हैं?
Shopify ऐप स्टोर में कई अपॉइंटमेंट शेड्यूलिंग टूल उपलब्ध हैं। इनमें से किसी एक ऐप को अपनी Shopify साइट में जोड़कर आप अपने ईकॉमर्स स्टोर पर अपॉइंटमेंट शेड्यूलिंग की सुविधा दे सकते हैं।
क्या Shopify पर अपॉइंटमेंट ऐप्स हैं?
जी हाँ, Shopify के लिए BookX, Calendar, Meety, और Apntly जैसी कई अपॉइंटमेंट बुकिंग ऐप्स उपलब्ध हैं। ये सभी ऐप्स Shopify ऐप स्टोर पर मौजूद हैं और इनमें से कई के फ़्री प्लान भी हैं।
क्या आप Shopify पर एक बुकिंग सिस्टम बना सकते हैं?
जी हाँ, Shopify ऐप स्टोर से एक अपॉइंटमेंट बुकिंग ऐप जोड़कर Shopify पर आप एक बुकिंग सिस्टम बना सकते हैं। BookX और Meety जैसी ऐप्स ग्राहकों को आपके Shopify स्टोर से बाहर निकले बिना अपॉइंटमेंट और इवेंट बुक करने की सुविधा देती हैं। इन ऐप्स को आप अपने Shopify एडमिन से मैनेज कर सकते हैं।
क्या Shopify पर Calendly का इस्तेमाल किया जा सकता है?
जी हाँ, Shopify पर Calendly का इस्तेमाल किया जा सकता है। हाँ, Calendly की कोई ऑफ़िशियल Shopify ऐप नहीं है, लेकिन Shopify पर इसके लिए थर्ड-पार्टी इंटीग्रेशन ऐप्स उपलब्ध हैं। आप Calendly को अपने स्टोर के कोड में मैन्युअली एम्बेड भी कर सकते हैं, ताकि आपकी ईकॉमर्स साइट छोड़े बिना ग्राहक अपनी अपॉइंटमेंट बुक कर सकें।

